मेरठ

आज देवगुरु बृहस्पति और बुध होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Aur Guru Margi : ग्रह नक्षत्र समय-समय पर अपना स्थान परिवर्तित करते रहते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों के परिवर्तन का असर राशियों पर भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस परिवर्तन का असर राशियों के अनुसार लोगों पर भी पड़ता है। आज यानी 18 अक्टूबर से देवगुरु बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं। इन दोनों ग्रहों के मार्गी होने से कुछ राशियों पर असर पड़ेगा।

मेरठOct 18, 2021 / 09:58 am

lokesh verma

मेरठ. Budh Aur Guru Margi : आज यानी 18 अक्टूबर से दो ग्रह मार्गी हो रहे हैं। ये दोनों अति महत्वपूर्ण ग्रह बुध और देवगुरु बृहस्पति हैं, जो कि मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु को वैभव, समृद्धि ज्ञान और विवेक का कारक माना जाता है। जबकि बुध को बुद्धि, तार्किक क्षमता और व्यवसाय का कारक ग्रह माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की चाल परिवर्तन से राशियों को कुछ राशियों को आने वाले दिनों में लाभ होगा। ज्योतिष केएन द्विवेदी के अनुसार, ग्रहों के परिवर्तन से पांच राशियों को लाभ होगा।
वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र उपलब्धि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कुछ लोग प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांध सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि

ग्रहों के मार्गी होने से इस राशि के जातक भावनात्मक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। जो लोग काफी दिनों से नौकरी की तलाश कर रहें हैं, उन्हें नौकरी मिलने की संभावना प्रबल है। खेल से जुड़े इस राशि के लोगों के लिए यह विशेष लाभदायक सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें- धर्म और समाज के प्रति महंत नृत्य गोपाल दास का बड़ा योगदान : पुष्कर धामी

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को जो कि किसी व्यवसाय से जुड़ें हैं, उन्हें इन ग्रहों के मार्गी होने से विशेष लाभ होगा। इस समय इनका कारोबार बढ़ेगा। मीडिया, अभिनय, राजनीति आदि के क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय उत्तम है।
धनु राशि

ग्रहों मार्गी होने से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर अच्छे फल प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके संबंध सभी के साथ बेहतर रहेंगे। जो तकनीकी क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं या फिर खुद का व्यवसाय कर रहें हैं, उन्हें करियर में सफलता मिलेगी।
मीन राशि

इस राशि के जातक जो किसी भी कारोबार से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ होगा। व्यापार में लाभ के साथ इस राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में भी सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट देखेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Home / Meerut / आज देवगुरु बृहस्पति और बुध होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.