scriptस्मृति ईरानी ने दीपावली से ठीक पहले अमेठी में पहुंचा दिया कुछ ऐसा, मची खलबली, आई कांग्रेस को हिला देने वाली खबर | Smriti Irani Diwali gift for Amethi BJP workers | Patrika News
अमेठी

स्मृति ईरानी ने दीपावली से ठीक पहले अमेठी में पहुंचा दिया कुछ ऐसा, मची खलबली, आई कांग्रेस को हिला देने वाली खबर

अमेठी की गणित पलटने में जुटीं स्मृति ईरानी…

अमेठीNov 04, 2018 / 08:19 am

नितिन श्रीवास्तव

Smriti Irani Diwali gift for Amethi BJP workers

स्मृति ईरानी ने दीपावली से ठीक पहले अमेठी में पहुंचा दिया कुछ ऐसा, मची खलबली, आई कांग्रेस को हिला देने वाली खबर

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वोटरों को लुभाने का काम शुरू कर दिया है। धनतेरस और दिपावली से पहले यहां की महिलाओं को तोहफे में 10 हजार साड़ियां भेजकर उन्होंने कांग्रेसी किले को भेदने का काम शुरू कर दिया है।
2019 में नहीं छोड़ना चाहतीं कोई कसर

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से शिकस्त खा चुकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2019 में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। इस बीच कई सालों से त्योहारों पर लोगों को तोहफा देने की पहल को उन्होंने बरकारार रखते हुए अमेठी की महिलाओं को 10 हजार साड़ियों का तोहफा अपने प्रतिनिधि विजय गुप्ता के हाथों भिजवाया है।
Smriti Irani Diwali gift for </figure> Amethi <a  href=BJP workers” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/04/1_3667900-m.png”> 

अमेठी की दीदी होना चमत्कार

इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय में बताया कि हर होली-दीपावली के अवसर पर स्मृति ईरानी अपनी बहनों को साड़ियों का उपहार में भेजती हैं। इस बार उन्होंने दीपावली और धनतेरस की पूर्व संध्या पर लगभग 10 हजार साड़ियां अमेठी की बहनों के लिए भेजी हैं। उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि स्मृति ईरानी का रिश्ता इस प्रकार कायम हो गया है कि वह अमेठी की दीदी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में राजनीति क्षेत्र में यह एक प्रकार का चमत्कार है कि वह अमेठी की दीदी हो गईं।
इन्हें बांटी जा रहीं साड़ियां

उन्होंने बताया कि ये साड़ियां बूथ अध्यक्ष की महिलाओं, सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों, मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जिला स्तर के पदाधिकारियों के घर की महिलाओं को सौंपी जा रही हैं। स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने अमेठी के तिलोई पहुंचकर बूथ कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को साड़ी बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस बोली- चुनाव पास आया तो स्मृति को याद आए कार्यकर्ता

उधर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। विपक्ष के नेता एमएलसी दीपक सिंह का कहना है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी भाजपा ने स्मृति ईरानी को केंद्रीय मंत्री बनाया। लेकिन केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज तक उन्हें अपने कार्यकर्ता याद नहीं आए। आज जब चुनाव पास आया तो स्मृति ईरानी को अपने कार्यकर्ता याद आ रहे हैं।

Home / Amethi / स्मृति ईरानी ने दीपावली से ठीक पहले अमेठी में पहुंचा दिया कुछ ऐसा, मची खलबली, आई कांग्रेस को हिला देने वाली खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो