scriptअस्पतालों में फल और मिठाई बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन | pm narendra modi birthday celebrated in amethi by bjp workers | Patrika News
अमेठी

अस्पतालों में फल और मिठाई बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया

अमेठीSep 18, 2018 / 12:56 pm

Mahendra Pratap

bjp

अस्पतालों में फल और मिठाई बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

अमेठी. राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता अभियान चला कर व अस्पतालों में फल और मिठाई बांट कर मनाया गया।
निशुल्क जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन

गौरीगंज विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, महामंत्री केशव सिंह व कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने शक्तिपीठ दुर्गन भवानी धाम भवनशाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया।इसी के साथ गौरीगंज शहर के मलिक मोहम्मद जायसी द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय पर मरीजों को फल वितरित किया गया। साथ ही मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं कि निशुल्क जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर कैंम्प का भी आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शक्तिशाली बना देश

कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि अगुवाई में भारत देश शक्तिशाली बन रहा है। आज भाजपा सरकार के विकास कार्य लोगों को दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अमेठी के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके लिए सरकार और प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व पार्टी के कार्यकर्ता भी सदैव अमेठी के विकास के लिए और यहां के लोगों के लिए अग्रसर रहेंगे। इस मौके भाजपा नेता कालीबक्श सिंह रवीन्द्र द्विवेदी कपूर, जिला महामंत्री भूपेन्द्र मिश्र सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सोमवार 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाया। यहां उन्होंने मंदिर में मत्था टेका व वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों की हकीकत को जाना। वहीं उन्होंने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की व बच्चों को मन लगाकर पढ़ लिखने व आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसान को ज्ञान किताबों से मिलता है और फिर प्रतिभा उन्हें आगे तक ले जाती है।

Home / Amethi / अस्पतालों में फल और मिठाई बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो