scriptमहिलाओं को आगे लाने के लिए तीन सालों से किया जाता है डांडिया महोत्सव का आयोजन | dandiya mahotsav is organised to bring forward women empowerment | Patrika News
अमेठी

महिलाओं को आगे लाने के लिए तीन सालों से किया जाता है डांडिया महोत्सव का आयोजन

नवरात्रि के पावन पर्व पर अमर मैरिज लॉन में कसौधन समाज द्वारा डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अमेठीOct 23, 2018 / 02:33 pm

Mahendra Pratap

dandiya

महिलाओं को आगे लाने के लिए तीन सालों से किया जाता है डांडिया महोत्सव का आयोजन

अमेठी. नवरात्रि के पावन पर्व पर अमर मैरिज लॉन में कसौधन समाज द्वारा डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अमेठी शहर की सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। कशौधन समाज की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले तीन सालों से डांडिया के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
देर रात तक चला डांडिया नृत्य का प्रोग्राम

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना और गीत संगीत आदि के द्वारा देवी को प्रसन्न करने का सिलसिला चलता रहता है। इसी क्रम में अमेठी में कशौधन समाज द्वारा आयोजित डांडिया एवं गरबा का कार्यक्रम कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा शक्ति की कामना करते हुए महिलाओं ने देर रात तक भक्तिमय होकर जमकर डांडिया खनकाते हुए नृत्य किया।
यह महिला सश्कितकरण का युग

इस कार्यक्रम के सुअवसर पर महिलाओं ने अपने को संगठित होकर शक्तिशाली दिखाने का प्रयास किया। यहां मौजूद महिलाओं का कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकती हैं। अब हम लोग अबला नहीं है। यह नारी सशक्तिकरण का युग है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने पुरुषों से भी अपील की कि वे अपने कदम से कदम मिलाकर अपनी पत्नियों के साथ चलें। उनका सहयोग करें जिससे वे चारदीवारी से बाहर निकल कर अपने को मजबूत कर सकें। इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने वाली महिला ने बताया कि वह जब आज तीन साल पहले इसकी शुरुआत की थीं, तो उनको यह नहीं पता था कि मेरे द्वारा रोपा गया यह छोटा पौधा एक दिन विशाल पेड़ बन जायेगा।

Home / Amethi / महिलाओं को आगे लाने के लिए तीन सालों से किया जाता है डांडिया महोत्सव का आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो