अमरिका में 14 प्रतिशत विदेशी आबादी
अमेरिका (USA) की कुल आबादी लगभग 333 मिलियन हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुल आबादी के 14 प्रतिशत तो अमेरिका में विदेशी नागरिक हैं। साल 2022 में लगभग 46 मिलियन विदेशी मूल के लोग संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते थे। इनमें से 24.5 मिलियन यानी लगभग 53 प्रतिशत ने स्वाभाविक नागरिक के रूप में अपनी स्थिति बताई है।
इन 5 देशों से सबसे ज्यादा अमेरिकी नागरिक
वहीं 15 अप्रैल की आई “US नेचुरलाइज़ेशन पॉलिसी” रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022 में स्वतंत्र कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने बताया कि कुल 969,380 लोग प्राकृतिक रूप से अमेरिकी नागरिक बन गए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको से सबसे ज्यादा संख्या में अमेरिका में नागरिकता ली। इसके बाद भारत के लोग शामिल हैं। फिर तीसरे नंबर पर फिलीपींस, चौथे नंबर पर क्यूबा और पांचवे नंबर पर डोमिनिकन गणराज्य के लोगों का नंबर आता है।
आंकड़ों में अमेरिकी नागरिक
ताजा आंकड़े बताते हैं कि 2022 में 128,878 मैक्सिकन नागरिक अमेरिकी नागरिक बन गए। उनके बाद भारतीय (65,960), फिलीपींस (53,413), क्यूबा (46,913), डोमिनिकन गणराज्य (34,525), वियतनाम (33,246) और चीन (27,038) थे।