scriptनहीं दिखा जंगल का राजा, भरपूर दिखी प्रजा | wild life cencus news | Patrika News
अलवर

नहीं दिखा जंगल का राजा, भरपूर दिखी प्रजा

अलवर. वन मंडल अलवर की ओर से पूर्णिमा को कराई गई वन्यजीव गणना में दुर्लभ पक्षी गिद्ध भी दिखाई दिए हैं। गणना के दौरान ३ गिद्ध दिखने की पुष्टि हुई है। वहीं सियार, मोर, सेई भी बड़ी संख्या में दिखाई दी। गणना में चार पैंथर होने की भी पुष्टि हुई है।

अलवरMay 28, 2019 / 12:02 am

Prem Pathak

wild life cencus news

नहीं दिखा जंगल का राजा, भरपूर दिखी प्रजा

वन मंडल अलवर की ओर से गत 18-19 मई को 24 घंटे गणना कराई गई। सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र को छोडक़र जिले के शेष इलाके में 54 वाटर होल्स प्वाइंट पर गणना कराई गई। गणना के दौरान बाघ कहीं नहीं दिखा, पैंथर, सियार, जरख, जंगली बिल्ली, बिल्ली, लोमडी, भेडिया, बिज्जू छोटा, बिज्जू बड़ा, बिज्जू कवर सहित अन्य मांसाहारी वन्यजीव दिखाई दिए।
ये दिखे वन्यजीवगणना के दौरान 4 पैंथर, 719 सियार व गीदड, 52 जरख, 71 जंगली बिल्ली, 46 बिल्ली, 51 लोमड़ी, एक भेडिया, 39 छोटा बिज्जू, 9 बड़ा बिज्जू, 11 कवर बिज्जू गिने गए हैं। शाकाहारी वन्यजीवों में 12 चीतल, 66 सांभर, 1248 नीलगाय, 445 जंगली सूअर, 99 सेही, 72 लंगूर शामिल हैं। पक्षियों में 3 गिद्ध, 6 शिकारी पक्षी, 1969 मोर मिले हैं। वनकर्मियों ने पूर्णिमा की रात व दिन पेड़ों पर बनाए गए मचान पर बैठकर 24 घंटे वाटर होल्स पर आने वाले वन्यजीवों व पक्षियों की गणना की। गणना रिपोर्ट 25 मई को विभागीय मुख्यालय भिजवा दी गई है। सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र में सरिस्का प्रशासन की ओर से पूर्व में अलग से गणना कराई गई थी।
वन्यजीव गणना के आंकड़े मिले हैं। इस बार गणना के दौरान बारिश हुई थी, इसका भी असर पड़ा है।

डॉ. आलोक गुप्ता

डीएफओ, वन मंडल अलवर

Home / Alwar / नहीं दिखा जंगल का राजा, भरपूर दिखी प्रजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो