scriptकेशरी नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर दिग्गजों का जमावड़ा, गृहमंत्री राजनाथ सहित इन दलों के नेता भी होंगे शामिल | governor Kesri Nath Tripathi's Birthday Celebration in up | Patrika News
प्रयागराज

केशरी नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर दिग्गजों का जमावड़ा, गृहमंत्री राजनाथ सहित इन दलों के नेता भी होंगे शामिल

चार दशक तक प्रदेश की राजनीति में रही धमक, सभी दलों से मिला सम्मान

प्रयागराजNov 10, 2018 / 11:15 am

प्रसून पांडे

rajnath singh

keshari nath tripathi

इलाहाबाद:पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के 85 वें में जन्मदिन पर उनके गृहनगर संगम नगरी में आज राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा हो रहा है।बता दें कि पंडित किशन नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित कई बड़े नेता सामिल हो रहे हैं।

चार दशक तक उत्तर प्रदेश की राजनीति अपनी धमक रखने वाले पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी राजनीति के पुरोधा के साथ विद्वान कानून,विद शानदार कवि के रूप में जाने जाते हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनियां के अन्य देशों में भी उनकी हिंदी कविताएं प्रचलित है। केशरी नाथ त्रिपाठी का राजनितिक जीवन भले ही संघ परिवार और भाजपा के करीब रहा हो लेकिन प्रदेश की राजनीत में उनका सम्मान सभी राजनितिक दलों में रहा ।

1977 में जनता पार्टी के टिकट से जिले की झूंसी विधानसभा सीट से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले पंडित केशव नाथ त्रिपाठी ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा।झूंसी विधानसभा से निर्वाचित होने के बाद केशरी नाथ त्रिपाठी वित्त एवं बिक्री कर मंत्री के रूप में बिक्री कर अधिनियम में मौलिक सुधार के लिए जाने जाते है।संगम नगरी के विकास के लिए उन्होंने त्रिवेणी पुष्प, वोट क्लब की स्थापना की। प्रयाग की संस्कृति को गौरव प्रदान करने के लिए उसे बचाए रखने के लिए उन्होंने त्रिवेणी महोत्सव को शुरू किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पांडे कहते हैं कि केशरी नाथ त्रिपाठी ने राजनीतिक रूप से अपने जीवन को एक आदर्श की तरह लोगों के सामने प्रस्तुत किया।

पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के 85वें में जन्मदिन पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह,बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्टिस गिरिधर मालवीय करेंगे।जन्मदिन समारोह में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सूर्य प्रताप शाही,, सतीश महाना रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी ,सांसद श्यामाचरण गुप्ता, महापौर अभिलाषा गुप्ता, राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह, पूर्व कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह,अशोक बाजपेई, समेत जिले के अन्य विधायक शामिल होंगे

Home / Prayagraj / केशरी नाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर दिग्गजों का जमावड़ा, गृहमंत्री राजनाथ सहित इन दलों के नेता भी होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो