scriptराष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले की प्रतिभाओं का सम्मान | national sportsday | Patrika News
अलीराजपुर

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले की प्रतिभाओं का सम्मान

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आयोजन

अलीराजपुरAug 30, 2018 / 12:17 am

अर्जुन रिछारिया

alirajpur

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले की प्रतिभाओं का सम्मान

आलीराजपुर. राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर जिला कराते एसोसिएशन कराते डोजो ऐकेडमी में जिले के अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों एवं कोच को अतिथियों के द्वारा मैडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला कराते एवं बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सेन थे। विशेष अतिथि रिटायर्ड कोच शिकरवार, उपाध्यक्ष आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के केरम जमरा, भागूसिंह तोमर सचिव जिला कराते एवं किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, मुख्य कोच प्रदीप कनाड़े की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने महान खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्र्यापण किया। मुख्य अतिथि विक्रम सेन ने कहा कि आज के दिन पूरे देश में ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन खेल के क्षैत्र मे विशेष योगदान देकर देश एवं राज्य का नाम रोशन करने वाले खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा हैं, जिले के इन खिलाडिय़ों ने कराते, किक बॉक्सिंग, ताइक्वांडो एवं कुडो में अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिला प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाडिय़ों को शासन प्रशासन के द्वारा भी वर्ष में एक बार सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।
वर्तमान समय में खेल भी महत्वपूर्ण है- कार्यक्रम के विशेष अतिथि केरम जमरा ने बताया कि विद्यार्थियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी खिलाडिय़ों का एक अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है, जितना पढ़ाई का महत्व है, उतना ही वर्तमान समय में खेल भी महत्वपूर्ण है। जिले के इन खिलाडिय़ों ने वाक्य में पिछले 4 सालों से जिले का नाम अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। जिला करातेे एसोसिएशन के सचिव भंगूसिंह तोमर ने स्वागत भाषण देते हुए खिलाडिय़ो का परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि जिले के इन खिलाडिय़ों ने अभी तक कई अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतीभा का प्रदर्शन कर मैडल जीते हंै। साथ ही जिले के 8 खिलाडिय़ों ने कराते में ब्लैक बेल्ट हासिल कर जिले के इतिहास के पहले खिलाडिय़ों की सूची में अपना नाम दर्ज कर अपनी प्रतिभा से गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम को सेवा निवृत्त कोच सिकरवार, नवोदय विद्यालय के बीटीआई परवेज खान एवं कोच प्रदीप कनाड़े ने भी संबोधित किया।
इनका हुआ सम्मान
जिले एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की अंतराष्ट्रीय कराते, कुडो एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी श्वेता तोमर, तनिशा मोरी, आयुशी सविता, तुषार तोमर, पुष्पराज ओहरिया, कुडो खिलाड़ी महिमा चौंगड़, अनुष्का बोडाना, पृथ्वीराज चौहान, सुजल साधव, कराते खिलाड़ी, मुकेश प्रजापति, चेतन प्रजापति, नवोदय विद्यालय की गुंजा किराड़ को गोल्ड मैडल देकर एवं मुख्य कोच प्रदीप कनाड़े तथा दिनेश खराड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालिका छात्रावास अजन्दा की अधिक्षिका गुलाबी तोमर, नवोदय विद्यालय की वार्डन सोलंकी, खिलाडिय़ों के पालकउपस्थित थे।

Home / Alirajpur / राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले की प्रतिभाओं का सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो