scriptBig News: दो पुलिसवाले जानते थे कि मारी जाएगी गांधी जी के पुतले को गोली, फिर भी नहीं दी उच्चाधिकारियों को खबर, अब हुई ये कार्रवाई | up police daroga, head constable suspended in Pooja Shakun Pandey case | Patrika News
अलीगढ़

Big News: दो पुलिसवाले जानते थे कि मारी जाएगी गांधी जी के पुतले को गोली, फिर भी नहीं दी उच्चाधिकारियों को खबर, अब हुई ये कार्रवाई

 
दोनों पुलिसकर्मियों पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।

अलीगढ़Feb 01, 2019 / 10:56 am

suchita mishra

अलीगढ़। अखिल भारत हिंदू महासभा की सचिव पूजा शकुन पांडेय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना की सूचना पहले से गांधी पार्क के दरोगा महावीर सिंह और एलआईयू के हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह को पहले से थी। फिर भी उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया। इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर शाम एसएसपी को निलंबित कर दिया है। इन पर कर्तव्य में लापरवाही का आरोप है।
ये था पूरा मामला
पूजा शकुन पांडे ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर नाथूराम गोडसे का ‘शहीद’ दिवस मनाया था। पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं थीं, गोली चलाने के बाद पुतले में से खून गिरते भी दिखाया गया था। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका गया फिर मिठाई बांटी गई। इस दौरान वहां ‘गोडसे जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। कुछ समय बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी इस हरकत की आलोचना हुई। बवाल बढ़ने के बाद पूजा शकुन पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Home / Aligarh / Big News: दो पुलिसवाले जानते थे कि मारी जाएगी गांधी जी के पुतले को गोली, फिर भी नहीं दी उच्चाधिकारियों को खबर, अब हुई ये कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो