scriptसंत नागरीदास पैनोरमा का होगा नवनिर्माण, सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम | sant nagridas panorama in kishangarh, ajmer | Patrika News
अजमेर

संत नागरीदास पैनोरमा का होगा नवनिर्माण, सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम

जस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने किया निरीक्षण
 

अजमेरFeb 29, 2024 / 01:24 am

tarun kashyap

संत नागरीदास पैनोरमा का होगा नवनिर्माण, सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम

संत नागरीदास पैनोरमा का होगा नवनिर्माण, सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम

मदनगंज-किशनगढ़.तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से 27 सितम्बर 2018 के लोकार्पण के बाद ताले में बंद और बदहाल हो चुके संत नागरीदास के पैनोरमा की आखिरकार 6 साल बाद एक बार फिर सुध ली गई है। राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत वितरण निगम, नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मौखम विलास पर बने पैनोरमा का निरीक्षण किया। पैनोरमा में कई मूर्तियां टूटी मिली तो पूरे परिसर में तोडफ़ोड़ किए जाने के हालात मिले। पैनोरमा की मौजूदा दशा को देख अध्यक्ष लखावत ने दुख प्रकट किया और कहा कि अविलम्ब ऐसी घटना के बाद प्रसंज्ञान लेकर इसे पुन: उसी स्थिति में खड़ा किया जाता, परंतु जैसा भी रहा उसके बारे में मुझे टिप्पणी नहीं करनी, परंतु दायित्व जिनके उपर था वो भी उसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने तत्काल मदनगंज थाना पुलिस को पैनोरमा में मूर्तियां चोरी, तोडफ़ोड़ इत्यादि प्रकरण में मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
गुंदोलाव झील के बीचों बीच मौखम विलास परिसर में बनाए गए संत नागरीदास के पैनोरमा का निरीक्षण कर तथ्यात्मक जानकारी लेने के बाद अध्यक्ष लखावत ने बुधवार को पत्रकार वार्ता की और क्षतिग्रस्त पैनोरमा को जल्द नए सिरे से पुन: विकसित किए जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि नागरीदास कोई पार्टी के या किसी एक विचारधारा के महापुरुष नहीं थे। वे यहां की जो हमारी भक्ति परंपरा है, उस भक्ति परंपरा के बहुत बड़े कवि, बड़े संत व साधक थे। भारतीय साहित्यों में उनका नाम आदर से लिया जाता है और पढ़ा जाता है और यहां इसलिए एक अच्छा पैनोरमा बने, उनके बारे में जानकारियां दी जाए। इस सोच के साथ हमने यहां इस मौखम विलास को हमारे विभाग के यहां स्थानांतरित करवा कर और उस पर पैनोरमा स्वीकृत करके और काम करवाया। क्योंकि वो पुरानी शैली का ढांचा था। इसलिए उसी शैली में उसे विकसित करना था।
अध्यक्ष लखावत ने कहा कि इस पैनोरमा का पूरी तरह नव निर्माण होगा। साथ ही आवागमन के लिए टूटी चुकी पुलिया का भी निर्माण होगा। ताकि छोटे वाहनों की आवाजाही पैनोरमा तक सुगमता से हो सके। परिसर के भ्रमण के लिए छोटे वाहन की सुविधा रहेगी। इसका किराया नोमिनल होगा। गेट पर हस्ताक्षर के बिना एंट्री ना हो और अंदर जाने के लिए माकूल टिकट होगा। फोटोग्राफी और कैमरे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां नगर परिषद की ओर से गार्डन भी विकसित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है, दोषी कोई भी हो यह लोक संपत्ति का नुकसान है और एक महापुरुष के पैनोरमा पर हमला नहीं यह हमारी संस्कृति एवं साहित्य पर हमला है, ये भक्ति साहित्य पर हमला है, यह कोई व्यक्ति पर हमला नहीं है। यह किसी की प्रोपर्टी के लेन देन का विवाद नहीं है। सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर सभापति दिनेश सिंह राठौड़, वेदप्रकाश दाधीच, राजीव शर्मा, हिम्मत सिंह, अनिल राव, राजू शर्मा, सुनिल दरड़ा एवं अन्य भाजपा कार्यकत्र्ता भी उपस्थित रहे।

Home / Ajmer / संत नागरीदास पैनोरमा का होगा नवनिर्माण, सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो