scriptramleela 2019 : प्रभु श्रीराम ने सम्भाला अयोध्या का राजपाट- देवलोक से हुई पुष्पवर्षा | ramleela 2019: ramleela in ajmer | Patrika News
अजमेर

ramleela 2019 : प्रभु श्रीराम ने सम्भाला अयोध्या का राजपाट- देवलोक से हुई पुष्पवर्षा

– चौदह साल वनवास में रहकर घर लौटे सियाराम
– राम के राज्याभिषेक में देवलोक से हुई पुष्पवर्षा- डांडिया रास के 400 विजेताओं को किया पुरस्कृत

अजमेरOct 10, 2019 / 11:46 am

Preeti

ramleela 2019 : प्रभु श्रीराम ने सम्भाला अयोध्या का राजपाट- देवलोक से हुई पुष्पवर्षा

ramleela 2019 : प्रभु श्रीराम ने सम्भाला अयोध्या का राजपाट- देवलोक से हुई पुष्पवर्षा

अजमेर. नगर निगम (nagar nigam) की ओर से जवाहर रंगमंच (javaahar rangamanch) पर आयोजित रामलीला (ramleela 2019) में बुधवार को भरत मिलाप और राम के राज्याभिषेक (Coronation of ram) का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शक प्रभु श्रीराम(lord ram) के जयकारे लगाते रहे। चौदह साल वनवास (vanvaas)से अयोध्या (ayodhya) लौटने पर श्रीराम-भरत मिलाप (bharat milap)का भावुक मंचन देख दर्शक( audience) खुशी के आंसू नहीं रोक पाए। राजपाट सम्भालने के दौरान देवलोक से पुष्पवर्षा (pushp varsha)हुई। घंटे-घडिय़ाल और मृदंग की गंूज के बीच जयघोष से अयोध्यानगरी (Ayodhyanagri) राममयी हो गई। वृंदावन(vrindavan) से आए रामकृष्ण ब्रज लोक कला केन्द्र (braj lok kala kendr) के संचालक स्वामी तेजपाल भारद्वाज के कलाकारों ने भरत मिलाप व राम का राज्यभिषेक, गोपाल भक्त का चरित्र आदि का प्रभावी मंचन किया। इसके साथ ही रामलीला का समापन हुआ। इस अवसर पर पार्षद एवं सयोजक कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जे.के.शर्मा, चन्द्रशेखर बालोटिया, सुनील केन, रामलीला प्रभारी नीलू गुर्जर, मेला अधिकारी उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता आदि उपस्थित रहे।
Read more: जगह जगह रावण के पुतलों का दहन, जो नहीं बिके उनके साथ हुआ ऐसा हश्र

डांडिया रास के विजेता पुरस्कृत
पटेल मैदान(Patel Maidan) में आयोजित डांडिया रास(Dandiya Ras) में विजेताओं को महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने पुरस्कृत किया। गरबा संयोजक एवं पार्षद रमेश सोनी ने बताया कि मिस्टर गरबा भरत झालीवाल, मिस्टर उप गरबा भानुप्रताप सिंह राठौड़, मिस गरबा गुंजन अग्रवाल, मिस उप गरबा चन्द्रकांता, बेस्ट कपल ऑफ गरबा नितेश-हिना, विशेष पुरस्कार मोनी सिंह का चयन किया गया। महापौर गहलोत ने गरबा महोत्सव में प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन उत्कष्र्ठ डांडिया खेलने वाले 400 युवक-युवतियों को पुरस्कृत किया। मेला अधिकारी उपायुक्त रलावता ने बताया ने जन्माष्टमी २०१९ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों के संचालकों को भी सम्मानित किया गया। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनकी बेहतर सेवाओं के लिए नवाजा गया।
यह भी पढ़ें

Dussehra festival : राजस्थान के इस गांव में नही हुआ दशानन का दंभ चूर

राम दरबार की महाआरती

अजमेर. सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था की ओर से 101 दीपों से भगवान राम की महाआरती की गई। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की पटेल मैदान में रावण दहन के बाद विजय प्राप्त कर श्रीराम के लौटते समय क्लॉक टावर के पास स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर के महंत महावीर प्रसाद गौतम के सान्निध्य में महाआरती की गई।
Watch More : Ramleela 2019 : ब्रह्म शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित करते मेघनाद का देखें वीडियो
पुष्कर. वराह घाट चौक में बुधवार रात श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन हुआ। राम का दरबार सजाया गया। रामलीला के दौरान राम-भरत मिलाप सहित राम के राज्याभिषेक के प्रसंगों का मंचन कि.या गया।

Home / Ajmer / ramleela 2019 : प्रभु श्रीराम ने सम्भाला अयोध्या का राजपाट- देवलोक से हुई पुष्पवर्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो