ग्रुप डी में सर्वाधिक भर्ती- रेलवे ने इस साल सर्वाधिक भर्ती ग्रुप डी के तहत निकाली है। इसमें 62 हजार 907 पद पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है जबकि इसी साल ही ग्रुप डी में 1 लाख 3 हजार 769 नए पद की अधिसूचना जारी की गई है। इसकी लिखित परीक्षाएं सितंबर से अक्टूबर मे मध्य ली जाएगी।
क्लेरिकल वर्ग में खास आकर्षण- रेलवे में इस साल गैर तकनीकी लोकप्रिय कोटि के तहत निकली भर्ती के प्रति देश भर के बेरोजगारों का खास आकर्षण है। क्लर्क, सीनियर क्लर्क, कनिष्ठ लेखा सहायक सरीखे लगभग 28 हजार पद के लिए पूरे देश में एक करोड़ से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनकी लिखित परीक्षाएं भी इसी साल सितंबर तक आयोजित होगी। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ और स्टेनोग्राफर जैसे पद के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इन पद पर सारी औपचारिकताएं अगले साल के मध्य तक समाप्त हो जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी मिल जाएंगे।
फैक्ट फाइल संवर्ग पद
ग्रुप डी – 166686 जूनियर इंजीनियर- 36487
सहायक लोको पायलट- 27795 तकनीशियन वर्ग- 36576
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 4319 कामर्शियल क्लर्क- 4940
सीनियर टिकट क्लर्क- 5638 सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 2873
कनिष्ठ लेखा सहायक-3164
ट्रेन क्लर्क- 582 लेखा सहायक कम टाइपिस्ट- 760
स्टेनोग्राफर- 1665 पैरामेडिकल- 1937
अन्य- 368 इनका कहना है-
रेलवे ने इस साल बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुछ पुरानी अधिसूचना के तहत भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन अभ्यर्थियों का इसी साल नियुक्ति पत्र मिलेंगे। नई भर्ती अधिसूचना की परीक्षाएं अगले कुछ माह में शुरु हो जाएंगी। अगले साल के मध्य यह भर्ती प्रक्रिया भी संपन्न हो जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी का तोहफा मिल जाएगा। यह सारी भर्ती प्रक्रियाएं पूरे देश में एक साथ चल रही है।