scriptगुजरात में चार जोन में राहुल गांधी करेंगे सभाएं | Rahul gandhi's rallies 4 zone in gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात में चार जोन में राहुल गांधी करेंगे सभाएं

कांग्रेस करेगी ‘खाटला’ बैठक व चोरे पे चर्चा,

अहमदाबादJan 22, 2019 / 10:10 pm

Pushpendra Rajput

congress

गुजरात में चार जोन में राहुल गांधी करेंगे सभाएं

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हैं कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारी है। भ्रष्टाचारी एवं अत्याचारी सरकार के खिलाफ पांच राज्यों में जनता वोटबैंक के हथियार का उपयोग किया।
चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गांधी फरवरी और मार्च में गुजरात दौरे पर आ सकते हैं। राहुल गांधी की गुजरात के चार जोन में सभाएं भी प्रस्तावित हैं। देशभर में राहुल गांधी के नेतृत्व स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी को देश प्रधानमंत्री बनाना चाहता है।
कांग्रेस करेगी खोटला बैठक
मार्च के प्रथम सप्ताह में चुनाव की घोषणा होगी। चुनाव के लिए बहुत कम समय है। पार्टी आगामी समय में राज्यभर में ‘खाटला Ó बैठकें और ‘चोरे पर चर्चाÓ (चौपाल बैठकें) करेगी। हर विधानसभा के हिसाब से जनसंकल्प और परिवर्तन संकल्प सम्मेलन होंगे। अगले 60 दिन कांग्रेस के लिए समर्पित करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व सांसद अहमद पटेल ने कार्यकारिणी बैठक में कहा कि राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों को जीतने का प्रयास करना होगा। जो भी विधायक हैं उन पर अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी होगी। केन्द्र में भाजपा सरकार ने पांच वर्षों तक शासन किया है, लेकिन जो वादे किए उनको निभाने में नाकाम रही है। भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच ले जाना है और कांग्रेस की उपलब्धियां को बताना होगा। उन्होंने गुजरात और केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि अब भाजपा में भी सुगबुगाहट होने लगी है कि इस बार हारे तो 200 वर्ष तक सत्ता पर नहीं आएंगे। मौजूदा सरकार ने देश को 25 वर्षों पीछे कर दिया है।

Home / Ahmedabad / गुजरात में चार जोन में राहुल गांधी करेंगे सभाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो