scriptनीति आयोग की अहम बैठक: मुख्यमंत्री कल नई दिल्ली में | Niti Ayog meeting: Gujarat CM Vijay Rupani will take part | Patrika News
अहमदाबाद

नीति आयोग की अहम बैठक: मुख्यमंत्री कल नई दिल्ली में

उच्चाधिकार प्राप्त समिति की पहली बैठक में करेंगे शिरकत

अहमदाबादJul 17, 2019 / 11:17 pm

Uday Kumar Patel

Vijay Rupani, Gujarat CM

नीति आयोग की अहम बैठक: मुख्यमंत्री कल नई दिल्ली में

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नीति आयोग की भारतीय कृषि में बदलाव के लिए गठित मुख्यमंत्रियों की एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति (हाई पावर कमिटी) की पहली बैठक में शामिल होंगे।
इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति में गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर, अरूणाचल प्रदेश के प्रेमा खांडू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी का समावेश शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस को इस समिति का संयोजक बनाया गया है।
केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी इस समिति के सदस्य हैं जबकि नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद इस समिति में बतौर सदस्य-सचिव शामिल होंगे।
मुख्यमंत्रियों की यह उच्चाधिकार प्राप्त समिति देश के किसानों की आय दोगुनी करने के कदमों तथा केंद्र, राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कृषि कल्याण की विभिन्न योजनाओं एवं उसे समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए सुझावों की चर्चा करेगी। साथ ही दो महीने में इसकी रिपोर्ट देगी।
रूपाणी गुरुवार सुबह बैठक में शिरकत करने नई दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन तथा कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे।

Home / Ahmedabad / नीति आयोग की अहम बैठक: मुख्यमंत्री कल नई दिल्ली में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो