scriptGujarat : राज्य में डेंगू के मरीजों में कमी होने का दावा | Gandhinagar: Dengue patients less in the state: Dr. Jayanti Ravi | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat : राज्य में डेंगू के मरीजों में कमी होने का दावा

पिछले वर्ष की तुलना में मरीजों की संख्या में ४८ फीसदी कमी

अहमदाबादOct 16, 2019 / 10:47 pm

Omprakash Sharma

Gujarat : राज्य में डेंगू के मरीजों में कमी होने का दावा

Gujarat : राज्य में डेंगू के मरीजों में कमी होने का दावा

अहमदाबाद. राज्य में डेंगू और अन्य मच्छरजनित रोगों में कमी होने का दावा किया गया है। राज्य की स्वास्थ्य सचिव डॉ. जयंती रवि के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में वाहक जन्य रोगों में ४८ फीसदी की कमी आई है। उनके अनुसार रोगों के नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. जयंति रवि के अनुसार वाहक जन्य रोगों के नियंत्रण के लिए प्रशासन पूरी तरह से सुसज्जित है। राज्य में गत वर्ष की तुलना में मलेरिया समेत वाहक जन्य रोगं के मरीजों में ४८.३ फीसदी की कमी आई है। नागिरिकों को जागृति के लिए भी विविध कदम उठाने की बात कही।
जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस
मच्छरजनित रोगों के नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर समय-समय वीडियो कॉन्फ्रेंस कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में टीम गहन कार्रवाई कर रहीं हैं। डॉ. रवि के अनुसार जामनगर महानगरपालिका क्षेत्र में डेंगू के नियंत्रण के लिए गहन अभिायन जारी है। एपेडेमिक के उपनिदेशक भी नियुक्त किए गए हैं। उनके मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है। निवृत स्टेट एन्टोमोलिजिस्ट को जामनगर में नियुक्त किया गया है। जामनगर समेत विविध भागों में मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए काम जारी है। इसके लिए जामनगर महानगरपालिका को ५४ लाख रुपए भी आवंटिंत किए गए हैं। उनका दावा है कि अब डेंगू के मरीजों में कमी आ रही है। ४६ डेंगू निदान केन्द्र कार्यरत किए हैं।
राज्य में मलेरिया के ११ हजार मरीज
डॉ. रवि के अनुसार राज्य में अब तक मलेरिया के १०९९९ मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से ५४४ फाल्सीफेरम के मरीज है। राज्य में इस तरह के रोग के नियंत्रण के लिए प्रभावित १८.६० लाख की आबादी वाले क्षेत्रों में जंतुनाशक छिड़काव के दो चरण पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने के भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा ४.४० जन्तुनाशक मच्छरदानी का वितरण किया जा चुका है।

Home / Ahmedabad / Gujarat : राज्य में डेंगू के मरीजों में कमी होने का दावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो