scriptराज्य में 135 हुए बेहोश | 135 unconscious in the state | Patrika News
अहमदाबाद

राज्य में 135 हुए बेहोश

-अहमदाबाद में २७

अहमदाबादApr 22, 2019 / 09:33 pm

Omprakash Sharma

135 unconscious in the state  

राज्य में 135 हुए बेहोश

अहमदाबाद. प्रदेश में गर्मी के चलते रविवार को एक ही दिन में १३५ लोग बेहोश हो गए। इनमें से अहमदाबाद के २७ हैं। वहीं सोमवार को शाम पांच बजे तक राज्य में बेहोश होने वाले ८१ में से १५ अहमदाबाद के हैं।
गुजरात १०८ एम्बुलेंस सेवा के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में रविवार को कुल ७४७ (अहमदाबाद के १६६ समेत) लोगों को इमरजेंसी में विविध अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से पेटदर्द संबंधित मरीजों की संख्या दो सौ से अधिक थी। १३५ बेहोश, चक्कर आकर गिरने के ८८ मरीज हैं। जबकि सोमवार को शाम पांच बजे तक राज्य में इस तरह के मरीजों की संख्या ५११ पर पहुंच गई। इनमें से ८१ बेहोशी के हैं। चक्कर आने से गिरने के ४६ और पेटदर्द के १२६ मरीज हैं।
राज्य के चार प्रमुख शहरों में से रविवार को सबसे अधिक १६६ मरीज अहमदाबाद शहर के हैं। जबकि राजकोट में २३, सूरत में ५० और वडोदरा शहर में तीस मरीजों की पुष्टि हुई है। सोमवार को शाम पांच बजे तक अहमदाबाद शहर में ११० मरीजों को अस्पतालों में ले जाया गया।

Home / Ahmedabad / राज्य में 135 हुए बेहोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो