scriptयोगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बृज क्षेत्र के चार मंत्रियों की Finance और Irrigation विभाग पर नजर | Who will be finance and Irrigation minister after yogi cabinet vistar | Patrika News
आगरा

योगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बृज क्षेत्र के चार मंत्रियों की Finance और Irrigation विभाग पर नजर

-इस्तीफे के कारण Finace और Irrigation विभाग खाली
-Social media पर चल रहा है विभागों का बँटवारा
-आगरा के मंत्रियों को लेकर लगाए जा रहे कई कयास

आगराAug 22, 2019 / 09:41 am

suchita mishra

Minister

Minister

आगरा। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। बृज क्षेत्र से चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें एक कैबिनेट मंत्री (Cabinet minister) तो तीन राज्यमंत्री (Minister of States) हैं। बृज में मंत्रियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। नए मंत्रियों को विभागों का बँटवारा गुरुवार को प्रस्तावित है। बृज क्षेत्र के चार नए मंत्रियों को भी विभाग मिलने का इंतजार है। सबकी नजर वित्त (Finance) एवं सिंचाई (Irrigation) विभाग पर लगी हुई है।
Chaudhary Udaybhan singh
राजेश अग्रवाल और धर्मपाल सिंह पर थे विभाग

अब तक वित्त विभाग बरेली से विधायक राजेश अग्रवाल (Rajesg Agrawal) और सिंचाई विभाग धर्मपाल सिंह (Dharmpal singh) पर था। दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इसके चलते विभाग खाली हो गए। बृज क्षेत्र के मैनपुरी जिले की भोगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री (Ram Naresh agnihotri)) को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। चर्चा है कि उन्हें अच्छा विभाग मिलेगा। उनके समर्थक कयास लगा रहे हैं कि वित्त विभाग मिल सकता है। आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी उदयभान सिंह (Chaudhary Udaybhan Singh) और आगरा कैंट से विधायक डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश (Dr GS Dharmesh) को तो सोशल मीडिया ने विभागों का बँटवारा भी कर दिया है। सोशल मीडिया पर गप्पबाजी में कहा जा रहा है कि उदयभान सिंह को बेसिक शिक्षा और डॉ. धर्मेश को चिकित्सा शिक्षा विभाग मिल सकता है। यह कयास लगाने वाले भूल गए हैं कि अतरौली से विधायक संदीप सिंह बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं। कुछ भाजपाई यह भी कहते घूम रहे हैं कि उदयभान सिंह को सहकारिता विभाग मिल सकता है। बदायूं सदर से विधायक महेश गुप्ता को खनन विभाग मिलने की बात सोशल मीडिया कर रहा है
ढाई साल बाद हुआ योगी कैबिनेट का पहला विस्तार, जानें- मंत्रिमंडल में किसे मिली क्या जिम्मेदारी
ये बने हैं पहली बार मंत्री
मैनपुरी के भोगांव से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। फतेहपुर सीकरी (आगरा) से विधायक चौधरी उदयभान सिंह, आगरा छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और बदायूं सदर से विधायक महेश गुप्ता को राज्यमंत्री बनाया गया है। इस तरह से आगरा जिले से मंत्रिमंडल में दो विधायक हैं।
ये हैं मंत्री

बृज क्षेत्र के मथुरा से श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री और मथुरा से ही चौधरी लक्ष्मी नारायण संस्कृति मंत्री हैं। शाहजहांपुर से सुरेश कुमार खन्ना नगर विकास मंत्री हैं। ये तीनों कैबिनेट मंत्री हैं। अलीगढ़ जिले के अतरौली से विधायक संदीप सिंह शिक्षा राज्यमंत्री हैं।

Home / Agra / योगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बृज क्षेत्र के चार मंत्रियों की Finance और Irrigation विभाग पर नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो