उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री (Chief Minister) अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने 5 जनवरी, 2016 को मुगल म्यूजियम ताज ओरिएंटेशन की आधारशिला रखी थी। मुगल म्यूजियम ताजमहल (Tajmahal) के पूर्वी गेट से 1300 मीटर दूर विद्युत विभाग की पोल फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। इसका डिजायन प्रसिद्ध आर्कीटेक्ट (Architects) David chipperfield ने बनाया है। 5.9 एकड़ भूमि पर बने रहे मुगल म्यूजियम की लागत 141.89 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण कार्य जारी है। मुगल म्यूजियम में आगरा से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। आगरा मेट्रो के बारे में भी यहां विस्तार से बताया जाएगा। आठ गैलरी बनाई जाएंगी और सब अलग-अलग थीम पर आधारित होंगी।
बच्चों के लिए चाइल्ड केयर सेन्टर (Child care center) और खेल क्षेत्र बनेगा। फिल्म दिखाई जाएगी। ऑडियो गाइड सिस्टम हेडफोन (Audio giuide Sysytem headphone) होगा, जिसमें कई भाषाओं में जानकारी उपलब्ध रहेगी। पहली गैलरी में उत्तर प्रदेश (Uttar pradeh), अमेरिका (America), चीन (China) के बारे में तमाम जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश विश्व में पांचवें नम्बर पर आता है।
दूसरी गैलरी में महाभारत काल से अकबर तक के समय को दर्शाया जाएगा। तीसरी गैली में वास्तुकला का प्रदर्शन होगा। चौथी गैलरी में आगरा के स्मारकों की जानकारी मिलेगी। पांचवीं गैलरी में आगरा का संगमरमर उद्योग, पेठा, दालमोंठ, चमड़ा उद्योग दिखाया जाएगा। छठी गैलरी में आगरा को जीवंत दिखाया जाएगा। सातवीं गैलरी पुराना आगरा, तापमान, फैशन, मौसम आदि के बारे में जानकारी देने वाली होगी। आठवीं गैलरी में आगरा का बाजार उपलब्ध होगा। आगरा के बाजार के बारे में हर प्रकार की जानकारी मिलेगी।