scriptमुलायम सिंह यादव को सपाई देंगे जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा, शिवपाल ने सोचा भी न होगा, जानिए क्या लिया संकल्प | SP Leader oath to biggest birthday gift Mulayam Singh Yadav | Patrika News
आगरा

मुलायम सिंह यादव को सपाई देंगे जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा, शिवपाल ने सोचा भी न होगा, जानिए क्या लिया संकल्प

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 80 वें जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा बड़ा उपहार दिया जाएगा।

आगराNov 22, 2018 / 05:06 pm

धीरेंद्र यादव

biggest birthday gift Mulayam Singh Yadav

biggest birthday gift Mulayam Singh Yadav

आगरा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 80 वें जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा बड़ा उपहार दिया जाएगा। ताजनगरी में मनाए गए मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सपाइयों ने संकल्प लिया, कि 2019 में अधिक से अधिक सीटें जीतकर जन्मदिन का तोहफा दिया जाएगा।
यहां मनाया गया जन्मदिन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन महर्षि दयानंद सरस्वती अनाथालय यमुना पल्लीपार में मनाया गया। इस अवसर पर सपाइयों ने अनाथ बच्चों को फल वितरण नेताजी की लंबी उम्र की कामना की। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा की मुलायम सिंह यादव के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराया।
लिया ये संकल्प
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में 3 बार मुख्यमंत्री तथा केंद्र में रक्षा मंत्री के महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया है, ऐसे नेता के जन्मदिवस को आज समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक अनाथ बच्चों को फल वितरण कर मनाया। महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया की 2019 के लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहरा कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक सीटें जिताकर उन्हें तोहफा देने का काम करेंगे।
इस मौके पर
महासचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष किशन यादव, पार्षद सुनील राठौर, मनमोहन शर्मा, जगदीश यादव, राकेश अग्रवाल, विनोद श्रोत्रिय, विजय गौतम, सुरेश दिवाकर, हसन अब्बास, मेहबूब शाह एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Agra / मुलायम सिंह यादव को सपाई देंगे जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा, शिवपाल ने सोचा भी न होगा, जानिए क्या लिया संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो