scriptसपा-बसपा के बीच सीट शेयरिंग के बाद ब्रज में ये होंगे गठबंधन के प्रत्याशी | SP BSP Candidate for Loksabha Chunav 2019 after Seat Sharing | Patrika News
आगरा

सपा-बसपा के बीच सीट शेयरिंग के बाद ब्रज में ये होंगे गठबंधन के प्रत्याशी

सूत्रों के मुताबिक इन सीटों पर दोनों दलों ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं बस ऐलान बाकी है।

आगराFeb 21, 2019 / 07:56 pm

अमित शर्मा

Mayawati  Akhilesh

सपा-बसपा के बीच सीट शेयरिंग के बाद ब्रज में ये होंगे गठबंधन के प्रत्याशी

आगरा। समाजवादी पार्टी – बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अंतिम मोहर लग चुकी है। गठबंधन के ऐलान के बाद यह तस्वीर साफ होना बाकी थी कि कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी आज यह साफ हो गया। सीट शेयरिंग के बाद ब्रज की 11 सीटों की तस्वीर कुछ हद तक साफ हुई है। सूत्रों के मुताबिक इन सीटों पर दोनों दलों ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं बस ऐलान बाकी है।
ये हो सकते हैं प्रत्याशी

बात करें आगरा (सुरक्षित) की तो यह सीट बसपा के खाते में गई है। यहां बसपा ने पहले ही मनोज सोनी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसी तरह बसपा के खाते में गई फतेहपुर सीकरी सीट पर भी सीमा उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। इसी तरह सपा की बात करें तो फिरोजाबाद से रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव चुनाव लड़ेंगे। बदायूं से अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में होंगे। मैनपुरी से सपा की तरफ अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव पहले से ही सिटिंग एमपी हैं।
वहीं हाथरस से सपा की तरफ पुराने समाजवादी रामजीलाल सुमन को टिकट दिया जा सकता है। अलीगढ़ से बसपा की तरफ से अभी तस्वीर साफ नहीं है लेकिन पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय या किसी मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है।

Home / Agra / सपा-बसपा के बीच सीट शेयरिंग के बाद ब्रज में ये होंगे गठबंधन के प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो