scriptआखिर कहां लुप्त हो गई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित रिवर पुलिस | River Police disappeared in agra formed by Allahabad High Court latest | Patrika News
आगरा

आखिर कहां लुप्त हो गई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित रिवर पुलिस

-देव प्रतिमाओं का अनादर रोकने और यमुना को स्वच्छ रखने के लिए शुरू हुआ अभियान -नवरात्र से पहले ऐसी व्यवस्था बनाने पर मंथन कि यमुना जल और अधिक जहरीला न हो आखिर कहां लुप्त हो गई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित रिवर पुलिस

आगराJun 19, 2019 / 07:59 pm

अमित शर्मा

Rajeev Saxena

आखिर कहां लुप्त हो गई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित रिवर पुलिस

आगरा। नवरात्र के समय देव प्रतिमाओं का अनादर रोकने और यमुना को स्वच्छ रखने के लिए कुछ लोग अभियान चला रहे हैं। मंथन किया जा रहा है। जिला प्रशासन को चिट्ठियां लिखी जा रही हैं। प्रशासन को उसके कर्तव्य याद दिलाए जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि रिवर पुलिस कहां गायब हो गई है? अभियान का उद्देश्य यह है कि नवरात्र में मूर्ति विसर्जन की निश्चित प्रक्रिया बने। यमुना में ऐसी मूर्तियों का विसर्जन न किया जाए, जिनसे पानी और जहरीला हो जाए। अपने घर में भी मूर्ति विसर्जन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें

118 किलोमीटर लम्बी बूढ़ी गंगा को जीवित करने के लिए डीएम की अनोखी पहल, देखें वीडियो


रिवर पुलिस को सक्रिय किया जाए
लोकस्वर और इंडिया राइजिंग की संयुक्त तत्वावधान में राजीव गुप्ता ने यह पहल की है। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रिवर पुलिस का गठन हुआ था। रिवर पुलिस कहां है? रिवर पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह यमुना में किसी प्रकार की गंदगी न होने दे। सिकंदरा से लेकर बाह तक हर थाना क्षेत्र में रिवर पुलिस का गठन है। इसके बाद भी यमुना में हर तरह की गंदगी हो रही है। कोई रोकने वाला नहीं है। रिवर पुलिस को सक्रिय किया जाए।

यह भी पढ़ें

कस्टडी से युवती को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों पर हमला, देखें वीडियो

पीओपी की मूर्तियां पर लगे रोक
जिलाधिकारी को फिर से पत्र लिखा गया है कि पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) की मूर्तियां न बनाई जाएं। इस बारे में न्यायालय भी आदेश कर चुका है। इसके बाद भी यह काम जारी है। मूर्तिकारों से आग्रह किया जाए कि वे मिट्टी की मूर्तियां बनाएं। इसके लिए कुछ मूर्तिकारों को कुछ प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को पत्र लिखा जाएगा कि नगर निगम सदन में प्रस्ताव के माध्यम से सभी पार्षदों के सहयोग से जनजागरण किया जाए। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने पिछली बार काफी सहयोग किया था। उनसे फिर सहयोग मांगा जाएगा।
यह भी पढ़ें

Patrika Impact प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को दुत्कारने वाली स्टाफ नर्स होगी निलंबित, डॉक्टर पर भी कार्रवाई, देखें वीडियो



इनका है सहयोग
लोकस्वर के राजीव गुप्ता ने बताया कि संजय प्लेस में बैठक हुई। इसमें तमाम बिन्दुओं पर मंथन किया गया। इस मिशन में जीवन आधार वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉक्टर मंजू गुप्ता की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। इंडिया राइज़िंग के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा इस बार हम लोग सही समय से शुरुआत कर रहे हैं। सफलता पहले से ज्यादा मिलेगी। बैठक में नितिन जौहरी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना जी शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो