scriptराधास्वामी मत के गुरु दादाजी की चेतावनी- लक्ष्मण रेखा पार मत करो | Radhasoami guru dadaji mahraj and hindu Fanaticism news in Hindi | Patrika News
आगरा

राधास्वामी मत के गुरु दादाजी की चेतावनी- लक्ष्मण रेखा पार मत करो

राधास्वामी मत के वर्तमान आचार्य और आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने समाज के बदलते स्वरूप पर पत्रिका से बातचीत की। साथ ही दुष्प्रभावों से बचने के

आगराOct 25, 2017 / 12:35 pm

suchita mishra

 Radhasoami guru dadaji mahraj

Radhasoami guru dadaji mahraj

आगरा। राधास्वामी मत के वर्तमान आचार्य और आगरा विश्वविद्यालय (डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा ) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर का कहना है कि अब दीवाली मनाने वालों का स्वरूप बदल गया है। वह इसलिए कि सारे विश्व में मानवीय मूल्यों का हरण हुआ है। जानवरों में कुछ सुधार दिखता है, लेकिन आदमियों में उतार दिख रहा है। यह चिन्ता का विषय है और मीडिया इस चिन्ता को बहुत बढ़ाता है। उन्होंने लक्ष्मण रेखा पार ने करने की भी चेतावनी दी।
अध्यात्म की ओर ध्यान दें
राधास्वामी मत के आदि केन्द्र हजूरी भवन, पीपल मंडी में ‘पत्रिका’ से बातचीत में दादाजी महाराज ने कहा कि सुधार के लिए अध्यात्म की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए, जो कि हमारी भारतीय संस्कृति का मूल तत्व है। यह कहे जाने पर दीपावली पर गणेश पूजा और लक्ष्मी पूजा होती है, क्या यह अध्यात्म नहीं है, दादाजी ने कहा कि यह अलग बात है। कोई रामचन्द्र जी के वापस आने पर दीपावली मनाता है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म तो आंतरिक चीज है। अध्यात्म का संबंध आत्मा है, जिसे हम सुरत कहते हैं। आत्मा यहां फंसी हुई है। मन के चक्कर में फंसी हुई है। मन को नियंत्रित रखने की जरूरत है। मन नियंत्रित होता है अध्यात्म की ओर जाने से।
नैतिक मूल्यों को तिलांजलि न दें
पहले कई नैतिक स्तर था और एक लक्ष्मण रेखा थी। अफसोस की बात ये है वो लक्ष्मण रेखा पार करने में लोगों को कोई संकोच नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लक्ष्मण रेखा को पार मत करो। हम सब जानते हैं कि सीताजी ने लक्ष्मण रेखा पार की तो क्या हुआ? दादाजी ने कहा कि हमें अपने परिवार को शुरू से ही संस्कार देने होंगे। बच्चों को बताना होगा कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है? उच्च शिक्षा का मतलब ये नहीं है कि हम अपने नैतिक मूल्यों को ही तिलांजलि दे दें। दुनियाभर में हमारी पहचान हमारे नैतिक मूल्यों के कारण ही है।

Home / Agra / राधास्वामी मत के गुरु दादाजी की चेतावनी- लक्ष्मण रेखा पार मत करो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो