scriptछत पर खेल रही थी बच्ची, तभी आ गया बंदरों का झुंड, फिर जो हुआ पूरे परिवार के उड़ गए होश | Monkey threw 5years old girl playing on terrace | Patrika News
आगरा

छत पर खेल रही थी बच्ची, तभी आ गया बंदरों का झुंड, फिर जो हुआ पूरे परिवार के उड़ गए होश

छत पर बच्ची अकेले खेल रही थी, तभी न जाने कहां से बंदरों की टोली आ गई।

आगराJan 20, 2019 / 10:43 am

धीरेंद्र यादव

Monkey threw

Monkey threw

आगरा। छत पर बच्ची अकेले खेल रही थी, तभी न जाने कहां से बंदरों की टोली आ गई। बंदरों को देख बच्ची घबरा गई। बताया जा रहा है कि बंदरों ने बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
ये है घटना
थाना अछनेरा के गांव महुअर निवासी ओमप्रकाश मजदूर है। उसकी पांच साल की पुत्री संजू छत पर खेल रही थी, तभी छत पर बंदरों की टोली आ गई। बंदरों के इस झुंड को देख बच्ची घबरा गई। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया, इस दौरान बंदर उस पर टूट पड़े। बंदरों ने बच्ची को धक्का दिया, जिससे वह छत से नीचे गिर गई। यह देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। घायल बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
ग्रामीणों ने खदेड़े बंद
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने लाठी डंडों से बंदरो को छत से भगाया। ग्रामीणों ने बताया है कि एक महीने से गांव में बंदरों का भारी आतंक है। बंदर छत पर सूख रहे कपड़ों को ले जाते हैं। बंदरों का इतना आतंक है कि छत पर कोई खड़ा भी नहीं हो सकता है। अगर कोई छत पर खड़ा हो जाता है तो, एक दम से कई बंदर छत पर आ जाते हैं।

Home / Agra / छत पर खेल रही थी बच्ची, तभी आ गया बंदरों का झुंड, फिर जो हुआ पूरे परिवार के उड़ गए होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो