scriptमौत के बाद इकलौते बेटे ने मां को कंधा देने से किया इंकार तो बेटियों ने आगे आकर निभाया बेटे का फर्ज | daughters gave shoulder to mother arthi, did cremation refusing by son | Patrika News
आगरा

मौत के बाद इकलौते बेटे ने मां को कंधा देने से किया इंकार तो बेटियों ने आगे आकर निभाया बेटे का फर्ज

बीमारी से हुई मां की मौत। सूचना देने पर बेटे ने शव ले जाने से कर दिया इंकार। फिर बेटियों ने मां को मुखाग्नि दी।

आगराJan 21, 2019 / 01:28 pm

suchita mishra

fire

fire

आगरा। जिले में मां की मौत के बाद इकलौते बेटे ने कंधा देने को मना कर दिया, इसके बाद बेटियां आगे आयीं और लोगों की मदद से न सिर्फ मां की अर्थी को कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि भी दी। घटना एत्माद्दौला क्षेत्र की है।
जानिए क्या है पूरा मामला
50 वर्षीय एक महिला के दो बेटियां और एक बेटा है। महिला के पति की मौत होने के बाद महिला ने एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाह कर लिया और कांशीराम आवास योजना के तहत मिले एक मकान में रहने लगी। इस बीच महिला गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। कुछ समय पहले उसका दूसरा पति भी उसे छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद से वो किसी तरह अपना गुजारा कर रही थी। इस बीच महिला से उसकी बेटियां और दामाद तो मिलने आते थे, लेकिन बेटा नहीं आता था।
रविवार की दोपहर वो काफी देर तक घर से बाहर नहीं आयी तो लोगों को शक हुआ। लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो महिला चारपाई पर पड़ी हुई थी। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो देखा महिला मृत पड़ी थी। वहीं घर पर खाने पीने के लिए भी कोई सामान नहीं था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि महिला के बेटे को सूचना देकर शव ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों बेटियों को सूचना दी तो वे आ गईं। बेटियां लोगों की मदद से शव को लेकर गईं और मां का अंतिम संस्कार किया।

Home / Agra / मौत के बाद इकलौते बेटे ने मां को कंधा देने से किया इंकार तो बेटियों ने आगे आकर निभाया बेटे का फर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो