scriptBREAKING आगरा उत्तर से कांग्रेस ने इन्हें किया प्रत्याशी घोषित | Congress Declare Candidate For Agra North Constituency By Election | Patrika News

BREAKING आगरा उत्तर से कांग्रेस ने इन्हें किया प्रत्याशी घोषित

locationआगराPublished: Apr 23, 2019 05:44:58 pm

आगरा उत्तर से सबसे पहले कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के देहांत के बाद रिक्त हुई है। चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम जारी करने के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों में हलचल है। प्रत्याशियों को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। इस बीच सबसे पहले कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
आगरा उत्तर से कांग्रेस ने रनवीर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। रनवीर शर्मा छात्र नेता रहे हैं। 1982 में आगरा कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। 1996 और 2002 में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र आगरा-फिरोजाबाद से चुनाव लड़ चुके हैं वह एलआईसी कर्मचारियों के संगठन में सक्रिय हैं। मूलरूप से जगनरे के नोनी गांव के रहने वाले हैं फिलहाल आगरा चाणक्यपुरी में निवास करते हैं।
भाजपा में लंबी लाइन

टिकट दावेदारों की भाजपा में लंबी लाइन है। भाजपा में दावेदारों की संख्या तकरीबन 100 तक पहुंच गई है। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से टिकट डिक्लेयर नहीं किया गया है। बसपा इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। सपा की तरफ से गठबंधन का प्रत्याशी होगा। कयासों का दौर जारी है। इस सीट पर 19 मई को मतदान होगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो