scriptजयमाला के बाद पड़नी थीं भांवर तभी आगरा की बेटी ने उठाया ऐसा कदम जिसकी सभी कर रहे सराहना | bride take big action when groom drink wine in marriage | Patrika News
आगरा

जयमाला के बाद पड़नी थीं भांवर तभी आगरा की बेटी ने उठाया ऐसा कदम जिसकी सभी कर रहे सराहना

दोस्तों संग महफिल में दुल्हा पी रहा था शराब, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

आगराFeb 11, 2019 / 11:49 am

अभिषेक सक्सेना

Bride

demo picture

आगरा। सात फेरों के बाद जब दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया तो सभी चौंक गए। दुल्हन को मनाने के लिए दूल्हा पक्ष ने लाख कोशिशें की लेकिन, वो नहीं मानी। आगरा की बेटी के इस हौसले की सभी तारीफ कर रहे हैं।
मैरिज होम में हुआ ड्रामा
मामला आगरा के यमुना पार क्षेत्र का है। यहां बीती रात एक मैरिज होम में शादी समारोह था। दूल्हा और दुल्हन आगरा के रहने वाले हैं। दुल्हन सज धजकर तैयार थी। बारात चढ़ने के बाद मैरिज होम पहुंची, जहां सभी बारातियों ने जमकर नाचने के बाद खाना खाया। दूल्हा दुल्हन ने खुशी खुशी एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। इसके बाद दोनों ने खाना खाया। सोमवार तड़के सात फेरों की रस्म के लिए सभी तैयारियां करने लगे।
शराब की महफिल में धुत्त हो गया दूल्हा
जयमाला पड़ने के बाद दूल्हे के दोस्तों ने शराब पार्टी सजा ली। एक कमरे में दूल्हा भी इस महफिल में शामिल हो गया। दूल्हे ने जमकर शराब पी ली। इसके बाद सोमवार तड़के जब सात फेरों का समय था तो दूल्हा खड़े होने के हालत में भी नहीं ािा। मंडप में आया तो दूल्हा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। शराब की गंध से सभी परेशान थे। दूल्हे के साथियों ने उसे सहारा देकर सात फेरे डलवाने की कोशिश की। लेकिन, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे की हालत को देख पंडित जी ने पूछा कि शराब पीकर आए हो, इस पर दूल्हे ने कहा कि जो भी करवाना है जल्दी करवा लो। दूल्हे की हालत देखने के बाद दुल्हन खड़ी हो गई और फेरे लेने से इन्कार कर दिया। परिवारीजन भी दुल्हन की सपोर्ट में खड़ा हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दूल्हा के परिजन और दुल्हन पक्ष के लोगों को पुलिस थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

Home / Agra / जयमाला के बाद पड़नी थीं भांवर तभी आगरा की बेटी ने उठाया ऐसा कदम जिसकी सभी कर रहे सराहना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो