scriptइस्वातिनी में आज साढ़े पांच लाख लोग कर रहे राजा के वफादार का चुनाव | Elections of Raja's loyalists doing half million people in Iswati | Patrika News
अफ्रीका

इस्वातिनी में आज साढ़े पांच लाख लोग कर रहे राजा के वफादार का चुनाव

इस्वातिनी में आज चुनाव हो रहे हैं। यहां पर कोई राजनीतिक दल चुनाव नहीं लड़ रही है क्योंकि राजा ने पार्टियों पर बैन लगाया हुआ है।

नई दिल्लीSep 20, 2018 / 03:38 pm

mangal yadav

Elections of Raja's loyalists

इस्वातिनी में आज साढ़े पांच लाख लोग कर रहे राजा के वफादार का चुनाव

लोबाम्बा: अफ्रीकी देश इस्वातिनी में आज संसदीय चुनाव हो रहे हैं। दुनिया के लोकतांत्रिक अन्य देशों की अपेक्षा यहां का चुनाव काफी भिन्न है।इस देश में उम्मीदवार चुनाव तो लड़ सकते हैं लेकिन प्रचार नहीं कर सकते। और न ही उम्मीदवार रैली ही सकते हैं। इस देश में इस समय करीब पांच लाख चालीस हजार मतदाता हैं जो वोट भी करते हैं लेकिन ये मतदान राजशाही के इशारे पर होता है। दरअसल यहां पर आज भी राजशाही चल रही है। राजशाही के वफादार उम्मीदवारों को ही इस देश में चुना जाता है।वर्तमान राजा के पिता ने साल 1973 में देश की राजनीतिक पार्टियों पर बैन लगा दिया था। तब से यह पाबंदी आज भी लागू है। साल 2005 में इस देश ने संविधान का संसोधन किया। इसके अनुसार देश में किसी भी राजनीतिक दल का अस्तित्व ही नहीं हो सकता। इस्वातिनी में जो भी चुनाव होता है वह नाम मात्र का ही माना जाता है क्योंकि देश की सत्ता मसवाति तृतीय के हाथों में ही है।

भारत कर रहा है इस देश की संसद का निर्माण

इस्वातिनी की संसद का निर्माण भारत की तरफ से ही करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां की संसद भी भारतीय संसद जैसी ही बनाई जाएगी लेकिन आधिकारिक रूप से इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।इस्वातिनी उन देशों में शामिल है जिसका सीधा संपर्क चीन के साथ नही है।इसके अलावा यह ताईवान के साथ कूटनीतिक संबंधों वाला आखिरी देश माना जाता है।

इस्वातिनी के राजा के पास है 14 रानियां

इस देश को पहले स्वाजीलैंड से जाना जाता था लेकिन बाद में मातृभाषा के सही उच्चारण को आधार बनाकर इस देश का नाम इस्वातिनी कर दिया गया। इस अफ्रीकी देश के राजा का नाम मसवाति तृतीय है।जिन्होंने 14 शादियां की हैं। इन रानियों से राजा के 25 बच्चे हैं।मसवाति तृतीय के परिवार का शासन यहां पर काफी लंबे समय से चल रहा है। ऐसा माना जाता है कि यह देश उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां पर अभी भी राजशाही चल रही है।

 

Home / world / Africa / इस्वातिनी में आज साढ़े पांच लाख लोग कर रहे राजा के वफादार का चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो