scriptजयपुर: घर की किचन में छिप गया लंबा-चौड़ा कोबरा, LIVE VIDEO में देखें स्नेक एक्सपर्ट ने कैसे किया कैद | Kobra snake enters in house kitchen snake expert capture LIVE Video | Patrika News
जयपुर

जयपुर: घर की किचन में छिप गया लंबा-चौड़ा कोबरा, LIVE VIDEO में देखें स्नेक एक्सपर्ट ने कैसे किया कैद

जयपुर के वैशाली नगर इलाके के एक घर में कोबरा घुस जाने से हड़कंप की स्थिति बन गई।

जयपुरSep 04, 2017 / 12:12 pm

Nakul Devarshi

snake in jaipur house
 जयपुर।

जयपुर के वैशाली नगर इलाके के एक घर में कोबरा घुस जाने से हड़कंप की स्थिति बन गई। ख़ौफ़ज़दा परिवार ने कोबरा को बाहर निकालने के लिए स्नेक एक्सपर्ट को इसकी सूचना दी। इसपर स्नेक एक्सपर्ट घर पर पहुंचा और घर के किचन में छिपे कोबरा को बाहर निकालकर अपनी पकड़ में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक़ कोबरा सांप सोमवार सुबह वैशाली नगर के एक घर में घुस गया। यहां वो किचन में जाकर सिलेंडर के पीछे छिप गया। इस दौरान घर के लोग ख़ौफ़ज़दा होकर बाहर निकल आये। सूचना पर स्नेक एक्सपर्ट पहुंचा और कोबरा को बेहद आसानी से पकड़कर उसे एक डिब्बे में कैद कर लिया।
इंडियन कोबरा सभी सापों में सबसे जहरीला सांप है। इस सांप को नाग के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दू धर्म में इसकी पूजा भी की जाती है। भारत में नाग लगभग सभी इलाकों में आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसके काटने से इंसान का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। एक वयस्क नाग की लंबाई 1 मीटर से 1.5 मीटर (3.3 से 4.9 फीट) तक हो सकती है।
ये भी हैं भारत में पाए जाने वाले सांपों की प्रजातियां

इंडियन क्रैट : इंडीयन क्रैट के बारे बताया जाता है कि यह इतना जहर उगलता है कि इसके एक बार काटने से 60 लोगों की जान जा सकती है। यह एक खतरनाक सापों में से एक है। इस सांप की 12 प्रजातियां हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसके काटने से सालाना तकरीबन 10000 लोगों की मृत्यु हो जाती है।
रसेल वाइपर : रसेल वाइपर वैसे तो यह इंडियन क्रैट से कम जहरीला होता है। यह भूरे रंग का सांप होता है और उस पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं। इसके फुंफकारने की आवाज काफी तेज होती है, जिसे दस से बीस फीट दूर से सुना जा सकता है।
करैत : करैत सांप पतला और काले रंग का होता है। काले रंग के साथ-साथ इसकी चमड़ी पर सफेद रंग की धारी भी होती है। करैत भी काफी जहरीला सांपों में से एक है।
सॉ-स्केल्ड वाइपर : इस सांप की लंबाई छोटी होती है पर इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक वृत्ति इसे खतरनाक बना देती है और इसका असर भी घातक और जान लेवा होता है। इसके काटने से तकरीबन 5000 लोगों की सालाना मौत हो जाती है। यह काफी विषैला होता है।
द किंग कोबरा : ‘द किंग कोबरा’ सांप भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लंबे सांपों में से एक माना जाता है। द किंग कोबरा की लंबाई 13 से 15 फीट तक होती है। यह भी औरों की तरह बेहद जहरीला होता है, ज्यादातर यह नम जंगलों में, दलदल भरे इलाकों में या बांस के जंगल में पाया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो