scriptSawan 2019 : सावन की पहली सोमवारी को महज 5 मिनट में करें शिव को प्रसन्न | worship of lord Shiva in 5 minute at sawan somwar | Patrika News

Sawan 2019 : सावन की पहली सोमवारी को महज 5 मिनट में करें शिव को प्रसन्न

locationभोपालPublished: Jul 21, 2019 01:16:27 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Sawan 2019 : सावन की पहली सोमवारी को महज 5 मिनट में करें शिव को प्रसन्न, ये है भगवान शिव की मिनट-दर-मिनट पूजा करने का तरीका

Lord Shiva

Sawan 2019 : सावन की पहली सोमवारी को महज 5 मिनट में करें शिव को प्रसन्न

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हम घंटों पूजा करते हैं, अभिषेक करते हैं लेकिन आज हम बताएंगे ऐसा तरीका, जिससे आप भगवान शिव को मात्र पांच मिनट में प्रसन्न कर देंगे। तो आइये जानते हैं सावन ( Sawan 2019 ) की पहली सोमवारी ( sawan somwar ) महज पांच मिनट में भगवान शिव ( Lord Shiva ) को कैसे प्रसन्न करेंगे।
भगवान शिव की मिनट-दर-मिनट पूजा करने का तरीका…

पहला मिनट : सबसे पहले भगवान शिव को साष्टांग प्रणाम करें, महिलाएं सिर्फ नमस्कार करें। इसके बाद भगवान शिव से अपने कल्याण के लिए प्रर्थना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको चारो ओर सुरक्षा कवच तैयार हो जाता है।
दूसरा मिनट : इसके बाद आप दोनों हाथ धूप-बत्ती जलाकर हाथ में ले लें फिर धूप-बत्ती को लेकर शिवलिंग की नौ बार परिक्रमा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक और पारिवारिक जीवन बेहतर होता है।
तीसरा मिनट : इसके बाद आप शिवलिंग पर नौ बेलपत्र अर्पित करें। बेलपत्र अर्पित करते समय ‘ऊँ नम: शिवाय’ का जाप करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से संतान सुख मिलता है।

चौथा मिनट : इसके बाद शिवलिंग पर पतली धारा बनाकर जल अर्पित करें। जल अर्पण करते वक्त ‘ऊँ नम: शिवाय’ का जाप करते रहें। ऐसा करने से जीवन में अन्न लाभ होता है।
पांचवां मिनट : ये सब करने के बाद एक थाली में कपूर जलाकर शिवजी की आरती करें। इसके बाद ब्राह्मण को यथाशक्ति दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से धनलाभ होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो