scriptआज पंचमी पर बने ये शुभ मुहूर्त, इन कामों से आपके बन जाएंगे सारे बिगड़े काम | Patrika News
पूजा

आज पंचमी पर बने ये शुभ मुहूर्त, इन कामों से आपके बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

3 Photos
6 years ago
1/3

पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि प्रात: ८.०५ तक, इसके बाद षष्ठी नंदा संज्ञक तिथि है। पंचमी तिथि में सभी स्थिर-चंचल व अन्य मांगलिक कार्यादि शुभ होते हैं। पर कर्जा देना शुभ नहीं है। षष्ठी तिथि में पितृकर्म, काष्ठकर्म व यात्रा को छोडक़र गृहारम्भ व युद्ध कार्यादि सिद्ध होते हैं। नक्षत्र: हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: १०.१७ तक, इसके बाद चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र में यात्रा, विद्या, विवाहादि मांगलिक कार्य, अलंकार, वस्त्र, औषध, गृहारम्भ, प्रवेश व प्रतिष्ठादि कार्य और चित्रा नक्षत्र में शांति, पुष्टता, जनेऊ, वास्तु व कृषि सम्बंधी कार्य शुभ कहे हैं। योग: धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग दोपहर १२.१० तक, इसके बाद शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। शूल नामक योग की प्रथम ५ घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं। विशिष्ट योग: कुमार योग नामक शुभ योग सूर्योदय से प्रात: १०.१७ तक, इसके बाद दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग रहेगा। करण: तैतिल नामकरण प्रात: ८.०५ तक, इसके बाद गर-वणिजादिक करण रहेंगे।

2/3

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: ८.३६ तक अमृत, प्रात: ९.५८ से पूर्वाह्न ११.१९ तक लाभ व दोपहर बाद २.०२ से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.१९ से दोपहर १.०२ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। शुभ मुहूर्त: आज प्रसूति स्नान, नामकरण, चूड़ाकरण, अक्षरारम्भ, कर्णवेध, हलप्रवहण के पंचमी हस्त नक्षत्र में, गृहारम्भ (नींव), गृहप्रवेश के चित्रा में (शुक्र बाल्यत्व दोष) और विपणि व्यापारारम्भ, विद्यारम्भ व उपनयन के हस्त व चित्रा में (शुक्र का बाल्यत्व दोष) आदि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है।

3/3

चन्द्रमा: चन्द्रमा रात्रि १०.३० तक कन्या राशि में, इसके बाद तुला राशि में रहेगा। दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण व पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: प्रात: ७.३० से ९.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.