scriptRashifal – आज बना सुकर्मा नामक शुभ योग, इन राशियों को कर देगा मालामाल | Todays horoscpe aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

Rashifal – आज बना सुकर्मा नामक शुभ योग, इन राशियों को कर देगा मालामाल

locationजयपुरPublished: Aug 11, 2017 09:34:00 am

सुकर्मा नामक शुभ योग अपराह्न ३.३४ तक, तदुपरान्त धृति नामक शुभ योग है

jupiter-aaj-ka-rashifal-horoscope-prediction 2

jupiter-aaj-ka-rashifal-horoscope-prediction 2

पूर्वा भाद्रपद ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ६.१३ तक, तदुपरान्त उत्तरा भाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। सुकर्मा नामक शुभ योग अपराह्न ३.३४ तक, तदुपरान्त धृति नामक शुभ योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं।
मेष
भावनात्मक रिश्तो में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।

वृषभ
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। किसी की कही बातों को दिल से न लें। जिस पेड़ पर फल रहते हैं, लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा।
मिथुन
सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।

कर्क
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें। जैसे हैं, वेसे रहने में ही आपका फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता मिलेगी।
सिंह
विशिष्ट अतिथि का आगमन हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें।

कन्या
कार्य के प्रति आपकी रुचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
तुला
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और कार्य के प्रति समर्पित हो तो लाभ होगा। एकाग्रता के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।
धनु
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

मकर
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
कुम्भ
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

मीन
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो