scriptRashifal: आज इन राशि वालों पर भोलेनाथ हैं मेहरबान, जल्दी मिलेगी बड़ी खुशखबरी | Daily horoscope Todays horoscope aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

Rashifal: आज इन राशि वालों पर भोलेनाथ हैं मेहरबान, जल्दी मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Published: Aug 07, 2017 10:21:00 am

आज हनुमानजी को रक्षा सूत्र जरूर बांधे

aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-kundali2

aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-kundali2aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-kundali2

श्रवण नक्षत्र अंतरात्रि ३.३३ तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है। आयुष्मान नामक योग सायं ६.५८ तक, इसके बाद सौभाग्य नामक योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से रात्रि ३.३३ तक तथा कुमार योग नामक शुभ योग रात्रि ११.४१ से अंतरात्रि ३.३३ तक है।
मेष
संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाह न बने। आज हनुमानजी को रक्षा सूत्र जरूर बांधे।

वृषभ
परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। खर्च बढऩे से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। आज श्रीकृष्ण को राखी जरूर बांधें।
मिथुन
आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में थोडा समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा। लक्ष्मी नारायण को रक्षा सूत्र जरूर बांधें।

कर्क
अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढऩे से शत्रु परास्त होंगे। आज भगवान दत्त को रक्षा सूत्र बांधें।
सिंह
उन्नति की संभावना है। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी पर क्रोध न करें। शिवजी को रक्षा सूत्र अर्पण करें।

कन्या
वादे पूरे करें। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है। मां सरस्वती को राखी बांधें।
तुला
संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रुका पैसा मिलेगा। भगवान बालकृष्ण को रक्षा सूत्र बांधें।

वृश्चिक
अपनों से धोखा मिलेगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। भगवान गणेशजी को राखी बांधें।
धनु
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं। परिवार की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहेंगे। भगवान नंदी को रक्षा सूत्र बांधें।

मकर
व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। हनुमानजी को राखी बांधें।
कुम्भ
निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। दूसरे के भरोसे बैठे रहें तो काम आज भी अधूरे रहेंगे। शनिदेवजी को रक्षा सूत्र बांधें।

मीन
आप का मन अब किसी कार्य में नहीं लगता। व्यापार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेने की रूपरेखा बनेगी। संपत्ति के विवाद रहेंगे। कार्य की सफलता में संदेह है। मन अशांत रहेगा। भगवान विष्णु को रक्षा सूत्र बांधें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो