scriptविधायक पंकज ने कहा: जनता से माफी मांगे आम आदमी पार्टी | AAP must seek apology from people: MLA Pankaj | Patrika News

विधायक पंकज ने कहा: जनता से माफी मांगे आम आदमी पार्टी

Published: Jun 13, 2015 05:03:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

दिल्ली
के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री विवाद को लेकर अब पार्टी
के भीतर भी विवाद उठना शुरू हुआ

Pankaj Pushkar

Pankaj Pushkar

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री विवाद को लेकर अब पार्टी के भीतर भी विवाद उठना शुरू हो गया है। पार्टी से विधायक पंकज पुष्कर ने कहा कि आप को जनता से माफी मांगनी चाहिए। तिमारपुरा सीट से विधायक पंकज ने कहा कि पार्टी को तोमर का समर्थन नहीं करना चाहिए।

वहीं विशेष रवि और कमांडो सुरेंद्र सिंह की डिग्रियों पर भी सवाल उठने पर पंकज ने कहा कि इन सभी की पार्टी स्तर पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायकों से गलतियां हो सकती हैं। इसलिए गलतियों को मामने और सुधानरे की जरूरत है। केजरीवाल से भी गलतियां हुई थीं और जब उन्होंने माफी मांगी तो जनता ने माफ भी किया।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री का मामला पार्टी के आंतरिक लोकपाल के पास भेज दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई पार्टी के अन्य सदस्यों के लिए एक चेतावनी की तरह होगी। आप के नेता संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था तोमर की फर्जी कानून डिग्री के बारे में कई सवाल उठे हैं। पार्टी का आंतरिक लोकपाल इस मामले की जांच करेगा। इसके बाद ही पार्टी उनके बारे में कोई फैसला करेगी।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आप के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जितेंद्र तोमर की डिग्रियों को सही बताते हुए उन्हें फंसाए जाने की बात कही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो