कोरोना का भी नहीं पड़ा कोई खास प्रभाव
रिपोर्ट में बताया गया कि कई विश्लेषकों की कोरोना के कारण धन भेजने में कमी की भविष्यवाणी के बावजूद लोगों ने अपने घर धन भेजा। यानी कोरोना महामारी का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। प्रवासियों की ओर से भेजे जाने वाला धन निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत है। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आइएमओ) के आंकड़ों से भी पता चलता है कि गरीब अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रवासन कितना महत्त्वपूर्ण है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 28.1 करोड़ लोग प्रवासी हैं। संघर्ष, हिंसा, आपदा और अन्य कारणों से विस्थापित लोगों की संख्या रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। विस्थापितों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
प्रवासियों से किस देश को कितना धन मिला
1. भारत 111.22 2. मैक्सिको 61.1 3. चीन 51 4. फिलीपींस 38.05 5.फ्रांस 30.04 6. पाकिस्तान 29.87 7. मिस्र 28.33 8. बांग्लादेश 21.50 9. नाइजीरिया 20.13 10. जर्मनी 19.29 (राशि अरब डॉलर में)