scriptHajj 2024 : इस बार 14 जून से शुरू होगा हज, 30 लाख लोग हज करने पहुंचेंगे अरब | Hajj 2024 : This time Hajj will start from 14th June, 30 lakh people will reach Arabia | Patrika News
विदेश

Hajj 2024 : इस बार 14 जून से शुरू होगा हज, 30 लाख लोग हज करने पहुंचेंगे अरब

Hajj will start from June 14, 30 lakh people will perform Hajj : इस बार 14 जून से हज शुरू होगा। इस साल दुनिया भर के कुल 30 लाख लोग हज करेंगे।

नई दिल्लीMay 06, 2024 / 04:25 pm

M I Zahir

Hajj-2024 हज-2024

Hajj-2024 हज-2024

Hajj will start from June 14, 30 lakh people will perform Hajj : इस बार 14 जून से हज शुरू होगा। हज करने के लिए भारी तादाद में हज यात्री मक्का मदीना पहुंचेंगे। सऊदी अरब सरकार ने कहा है कि वह रिकॉर्ड संख्या में हज यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

हज यात्रियों के लिए माकूल इंतजाम

सऊदी अरब की सरकार की ओर से लाखों हज यात्रियों के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं। हज सीज़न के दौरान, सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र भी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए तैयार है।

बड़े पैमाने पर बंदोबस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हज के दौरान मक्का और उसके आस-पास के इलाकों में हज यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं देने और उन्हें अनावश्यक समस्याओं से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किए गए हैं।

मदीना मस्जिद में आने वालों की संख्या 33 मिलियन

हाँ, रमज़ान के महीने के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद की मदीना मस्जिद में आने वालों की संख्या 33 मिलियन थी।

3500 लोगों को जिम्मेदारी दी

सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हज सीजन के दौरान भी विदेश से लोग इस बार हज से पहले या बाद में पैगंबर की मस्जिद में आते हैं। सरकार ने मदीना के बाहर से आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए 3500 लोगों को जिम्मेदारी दी है।

Hindi News/ world / Hajj 2024 : इस बार 14 जून से शुरू होगा हज, 30 लाख लोग हज करने पहुंचेंगे अरब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो