एक बच्चे की हुई मौत
फिनलैंड में हेलसिंकी के सबअर्ब वांटा में वियरटोला स्कूल में आज हुई गोलीबारी में घायल हुए तीन बच्चों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
इस घटना में घायल हुए अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 12 साल के इस आरोपी की पहचान पुलिस ने उजागर नहीं की है। आरोपी भी वियरटोला स्कूल का ही स्टूडेंट है, जहाँ पहली से नौंवीं क्लास के करीब 800 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं और करीब 90 लोगों का स्टाफ है।