scriptगर्लफ्रेंड को आया गुस्सा तो लड़के को दबाया पेट के नीचे, कहानी सुन पुलिस के उड़ गए होश | Woman murdered his boyfriend with her stomach in USA | Patrika News

गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा तो लड़के को दबाया पेट के नीचे, कहानी सुन पुलिस के उड़ गए होश

Published: Dec 05, 2018 02:13:31 pm

Submitted by:

Neeraj Tiwari

महिला ने गुस्से में अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है। खास बात यह है कि यह हत्या किसी चाकू, बंदूक या किसी धारदार हथियार से नहीं बल्कि अपने पेट से ही अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है।

गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा तो लड़के को दबाया पेट के नीचे, कहानी सुन पुलिस के उड़ गए होश

गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा तो लड़के को दबाया पेट के नीचे, कहानी सुन पुलिस के उड़ गए होश

नई दिल्ली। दुनिया में क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को छोटी-छोटी बातों से गुस्सा आ जाता है और इसी गुस्से में वो किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हुआ है। जहां एक महिला ने गुस्से में अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है। खास बात यह है कि यह हत्या किसी चाकू, बंदूक या किसी धारदार हथियार से नहीं बल्कि अपने पेट से ही अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है।

पुलिस भी इस कत्ल की कहानी सुन कर हैरान है। इस कत्ल के बारे में 44 वर्षीय विंडी थॉमस ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पेट से अपने ब्वॉयफ्रेंड कीनो बटलर की हत्या कर दी है। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के गले पर इस कदर अपना पेट रखा कि वो सांस ही नहीं ले पाया और उसकी जान चली गई। दरअसल, यह आरोपी महिला मोटापे का शिकार है, ऐसे में उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपने भारी-भरकम पेट का इस्तेमाल किया। इस महिला का वजन 133 किलो है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा मामला कभी नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि कई तरह की हत्याओं के मामले हमारे सामने आते रहते हैं, लेकिन ये सबसे अजीबोगरीब था। हालांकि कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान महिला ने अपने बचाव में कहा था कि ये घटना भूलवश हुई है। उसने कोर्ट को बताया कि घटना के दौरान वह शराब के नशे में थी और अचानक जाकर ब्वॉयफ्रेंड के ऊपर लेट गई, जिससे दबकर बटलर की मौत हो गई। लेकिन कोर्ट ने उसकी इस दलील को मानने के इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि आरोपी महिला को कोर्ट उम्रकैद की सजा सुनाएगा, ऐसे में उसे 18 से 36 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो