script

लगातार 4 साल से रोज संबंध बना रहा था कपल, प्रेगनेंट नहीं हो रही थी महिला..फिर हुआ ऐसा खुलासा

Published: Aug 25, 2018 10:50:09 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

महिला की जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी शख्स की पत्नी अभी वर्जिन है।

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत के पड़ोसी देश चीन से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा कपल पिछले चार सालों से संतान प्राप्ति के लिए लगातार संबंध बना रहा था। लेकिन महिला प्रेगनेंट ही नहीं हो पा रही थी। संतान प्राप्ति के सुख से वंचित ये कपल काफी परेशान हो गया, जिसके बाद इन्होंने डॉक्टर से परामर्श लेने का निर्णय किया। मर्द की उम्र 26 साल है तो वहीं उसकी पत्नी 24 साल की है। दोनों जब डॉक्टर के पास जांच कराने पहुंचे तो एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला की जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी शख्स की पत्नी अभी वर्जिन है। महिला की जांच के बाद डॉक्टर तो परेशान थे ही, ये बात सुनने के बाद कपल के भी होश उड़ गए।
एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक कपल रोज़ाना संबंध बनाता था। महिला से जब उनके संबंधों को लेकर सवाल किए गए तो उसने बताया कि वे जब भी संबंध बनाते हैं, तो उसे काफी दर्द होता था। लेकिन प्रेगनेंट होने की उम्मीद में वह सभी दर्द को सह रही थी। शुरूआत में डॉक्टरों को लगा कि महिला को कोई स्त्री रोग संबंधी बीमारी हो सकती है। लेकिन डॉक्टरों द्वारा किए गए टेस्ट में महिला शादी के चार साल बाद भी वर्जिन ही थी। जिसके बाद डॉक्टरों का माथा ठनक गया। इस बात से महिला के प्रेगनेंट न होने की मुख्य वजह भी पता चल गई। दरअसल ये कपल शादी के बाद गलत तरीके से संबंध बना रहा था, कपल हर रोज एनल संबंध स्थापित कर रहा था। जिसकी वजह से महिला गर्भवती नहीं हो पा रही थी।
कपल की इस बड़ी गलती के बाद डॉक्टर ने उन्हें एक प्रेगनेंट होने के लिए कुछ ज़रूरी सुझाव दिए और संबंध बनाने की जानकारी वाली एक पुस्तिका भी दी। डॉक्टरों के सुझाव और पुस्तिका को घर ले जाने का फायदा भी हुआ। कुछ ही महीने बाद महिला प्रेगनेंट हो गई। महिला की जांच करने वाली डॉक्टर Liu Hongmei ने बताया कि ये काफी चौंकाने वाला मामला है। दुनिया भर में ऐसे बहुत ही कम मामले देखने को मिलते हैं, जिनमें लड़के और लड़की दोनों को ही शारीरिक संबंध से जुड़ी प्राथमिक जानकारी भी नहीं होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो