script

महिला ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा- रिश्तेदारों को दिखाता था मेरी ‘वो’ चीजें

Published: Sep 11, 2018 03:22:34 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

32 साल की महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति ने उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया है।

omg

महिला ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा- रिश्तेदारों को दिखाता था मेरी ‘वो’ चीजें

नई दिल्ली: कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन आजतक तो सात साल चल जाए वो बड़ी बात लगने लगी। शादी के नाम पर धोखाधड़ी, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आए दिन सामने आ रहे मामले ये साबित करने के लिए काफी हैं। ताजा मामला गुजरात का है, जहां एक महिला ने अपने पत्नी की आदतों को सुधारने के लिए उसे करीब डेढ़ साल का समय दिया, बावजूद इसके जब वह अपनी करतूतों से बाज नहीं आया तो महिला ने रिश्तो तोड़ दिया और पुलिस में शिकायत की है।
रिश्तेदारों को दिखाता था पत्नी के अंडरगारमेंट्स


32 साल की महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति ने उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति रिश्तेदारों के सामने उसके अंडरगारमेंट्स दिखाता है। यही नहीं सभी को बताता है कि उनके ससुर ने ये अंडरगार्मेंट्स दहेज के रूप में दिया है।
शादी के बाद से करने लगा प्रताड़ित


महिला ने बताया कि पिछले साल नवंबर में उसकी शादी पूरे रीति—रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला का कहना है कि शादी को बचाने के लिए उसने पति के सभी जुल्म सहे और उसके सुधरने का इंतजार भी किया। लेकिन, फरवरी में उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। वह अपने माता—पिता के साथ ही गुजर बसर कर रही थी कि अचानक उसके पति का फोन आने लगा। वह 10 लाख रुपए कैश और सोना देने की मांग करने लगा।
महिला ने लगाइर् न्याय की गुहार


अब महिला ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसे अपने पति से खतरा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो