scriptजीभ से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक, शौक पूरा करने के लिए इस हद तक चली गई ये महिला | weird story of world most pierced woman elaine davidson | Patrika News

जीभ से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक, शौक पूरा करने के लिए इस हद तक चली गई ये महिला

Published: Dec 16, 2018 11:34:59 am

Submitted by:

Vinay Saxena

आज हम आपको ब्राजील की एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अजीब शौक ने उन्हें बेहद डरावना बना दिया है।

omg

जीभ से लेकर प्राइेवट पार्ट्स तक, शौक पूरा करने के लिए इस हद तक चली गई ये महिला

नई दिल्ली: शौक रखना अच्छी बात है, लेकिन ऐसा भी क्या शौक जो आपकी पहचान ही मिटा दे। दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो ऐसे अजीबोगरीब शौक की वजह से चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको ब्राजील की एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अजीब शौक ने उन्हें बेहद डरावना बना दिया है।
शरीर में करवाए 10 हजार से ज्यादा छेद

महिला का नाम एलेन डेविडसन है। एलेन ने अपने शरीर पर 10 हजार से ज्यादा छेद यानी पियरसिंग करवाई है। एलेन को दुनिया की मोस्ट पियर्स्ड (सबसे ज्यादा छेदना करवाने वाली) महिला का ख़िताब मिला है। यही नहीं एलेन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
प्राइवेट पार्ट्स पर 500 से ज्यादा पियरसिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलेन ने न सिर्फ अपनी बॉडी पर, बल्कि प्राइवेट पार्ट्स पर भी पियरसिंग करवाई है। हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ प्राइवेट पार्ट्स में ही उन्होंने 500 से ज्यादा छेद करवा रखे हैं।
लोगों की नहीं परवाह

बता दें, एलेन अपने इस शौक की वजह से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वह लोगों की परवाह नहीं करती। लोग क्या कहेंगे या सोचेंगे, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा बताया जाता है कि एलेन पहले एक नर्स थीं। 2011 में उनकी शादी हुई थी, लेकिन किसी वजह से उनका एक साल बाद ही तलाक हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो