scriptचिराग लेकर ढूंढने पर भी जल्दी नहीं मिलेगी महिलाओं की साबुत उंगली! इस वजह से काट दी जाती हैं उंगलियां | weird culture of dani tribals in indonesia | Patrika News

चिराग लेकर ढूंढने पर भी जल्दी नहीं मिलेगी महिलाओं की साबुत उंगली! इस वजह से काट दी जाती हैं उंगलियां

locationनई दिल्लीPublished: Oct 26, 2018 11:59:17 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

इंडोनेशिया में एक समाज ऐसा भी है, जहां की महिलाओं को धरती पर ही नरक जैसी ज़िंदगी जीनी पड़ती है।

woman

चिराग लेकर ढूंढने पर भी जल्दी नहीं मिलेगी महिलाओं की साबुत उंगली! इस वजह से काट दी जाती हैं सभी उंगलियां

नई दिल्ली। दुनियाभर में न सिर्फ अजीबो-गरीब संस्कृतियां हैं बल्कि इससे भी ज़्यादा अजीबो-गरीब परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनते ही आपके होश उड़ जाएंगे। खास बात ये है कि ये अजीबो-गरीब परंपराएं, जो सैकड़ों साल पुरानी हैं वे अभी-भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आज भी आस्तित्व में बनी हुई हैं। दुनिया के कई हिस्सों में जहां पुरुष प्रधान समाज है, तो वहीं इस धरती पर महिला प्रधान समाज की भी कोई कमी नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे समाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के नियम-कानूनों को जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी।
इंडोनेशिया में एक समाज ऐसा भी है, जहां की महिलाओं को धरती पर ही नरक जैसी ज़िंदगी जीनी पड़ती है। यहां के पापुआ गिनी द्वीप पर दानी नाम की एक जनजाति रहती है, जहां की महिलाओं को अपने पति की मौत के बाद काफी दुख-दर्द झेलने पड़ते हैं। दरअसल इस द्वीप पर रहने वाले दानी समाज के पुरुषों की मौत के बाद उनकी पत्नियों की उंगलियां काट दी जाती हैं। दानी समुदाय के लोग इस खतरनाक और दर्दनाक परंपरा के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। परंपरा के अनुसार जब घर के मुखिया की मौत होती है तो उसके शोक में परिवार की महिलाओं की उंगलियों को काट दिया जाता है।
मान्यताओं के मुताबिक महिलाओं की उंगलियां काटने के बाद मारे गए मुखिया की आत्मा को शांति मिलती है। मुखिया की मौत के बाद महिलाओं की उंगली काटने के लिए उनके दोनों हाथों की उंगलियों को रस्सी से बांधा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि ज़्यादा खून न बहे। उंगलियों को रस्सी से बांधने के बाद एक धारदार कुल्हाड़ी से उन्हें काट दिया जाता है। दानी समुदाय की महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस जानी-अनजानी परंपरा के खिलाफ इंडोनेशिया की सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए इस पर रोक लगा दी है। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अभी भी चोरी-छुपे कई महिलाओं की उंगलियों को काट दिया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो