scriptऐसी लड़कियों का खुद भगवान लिखते हैं भाग्य, ससुराल में हमेशा करती हैं महारानी की तरह राज | these girls have happy married life and supportive in laws | Patrika News

ऐसी लड़कियों का खुद भगवान लिखते हैं भाग्य, ससुराल में हमेशा करती हैं महारानी की तरह राज

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2018 04:38:44 pm

Submitted by:

Priya Singh

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसे अच्छा पति और ससुराल मिले। लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी हो ऐसा नहीं हो सकता ।

these girls have happy married life and supportive in laws

ऐसी लड़कियों का खुद भगवान लिखते हैं भाग्य, ससुराल में हमेशा करती हैं महारानी की तरह राज

नई दिल्ली। हर लड़की का सपना होता है कि, उसे एक अच्छा, स्मार्ट पति की ख्वाहिश रहती है उसका सपना होता है कि उसके ससुरालवाले भी उसके साथ अच्छे से रहें। हमारे समाज में आए दिन ऐसे किस्से सुनाई देते हैं जहां किसी लड़की की दहेज के कारण हत्या कर दी जाती है, वहीं किसी को उसके ससुरालवाले प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसे अच्छा पति और ससुराल मिले। लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी हो ऐसा नहीं हो सकता। कहते हैं, सब अपना भाग्य ऊपर से लिखवाकर लाते हैं। अब सवाल ये उठता है कि, ऐसे लोग कौन होते हैं? तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं। ऐसे कुछ राशियां हैं जिन्हें ससुराल में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

these girls have <a  href=
happy married life and supportive in laws” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/11/fe_3395995-m.jpg”>

कर्क राशि…
इस राशि की लड़कियां स्वाभाव से ज़िद्दी होती हैं लेकिन इनमें लोगों को अपना बनाने का हुनर भी बखूबी होता है। बता दें कि, इन राशियों की लड़कियों के पति उनकी हर बात मानते हैं और ये साथ ही घर-परिवार सभी निर्णय भी ये खुद ही लेती हैं। ऐसे में प्यार और जिद्द से ये अपनी बात मनवा ही लेती हैं जिसकी वजह से इन्हें ससुराल में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।

कन्या राशि…
इन्हें अपनी बात मनवाने के हर तरीके आते हैं। इनके पति हमेशा इनके काबू में रहते हैं। ये हर तरीके यानी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर किसी भी तरह से सबको अपने पाले में कर लेती हैं। पति को लेकर यह काफी सतर्क होती हैं। यही कारण हैं कि ये अपने ससुराल में सबकी चहेती बनकर रहती हैं।

सिंह राशि…
इस राशि की लड़कियां ससुराल हो या मायके हर जगह राज करती हैं। ये लोगों को अपने सामने झुकना खूब जानती हैं। इस राशि की महिलाओं के पति उनसे खूब प्यार करते हैं लेकिन कभी-कभार परिस्थितियां के ख़राब होने के बाद भी ये सारी चीजें अपने हक़ में कर सब ठीक कर देती हैं।

वृश्चिक राशि…
बता दें कि, इन राशि की लड़कियों की ससुराल में सभी बात मानते हैं। कितनी भी मुश्किल में आ जाए लेकिन अपने पक्ष में हर किसी को खड़ा कर लेती हैं। अगर इनके साथ कोई गलत व्यवहार करें तो ये बदला लेने से पीछे नहीं हटती। पति इन्हें न ही कभी समझ पाता है और न ही कभी इनपर हावी होने की कौशिश कर पाता। यही कारण हैं कि ये अपने ससुराल में सबकी चहेती बनकर रहती हैं। पति बस हमेशा इनसे साथ खड़ा रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो