बात अगर लड़कियों की शिक्षा के बारे में करें तो इस पर आजकल काफी जोर दिया जा रहा है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि एक बेहतर समाज के लिए स्त्रियों का शिक्षित होना महत्वपूर्ण है। शिक्षा से उनकी स्थिति को पहले की अपेक्षा बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सरकार भी इस दिशा में लोगों को सजग करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में आज हम आपको उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़कियों को एक ऐसी चीज की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
खैर, सबसे पहले बता दें कि हम यहां स्पेन की बात कर रहे हैं। यहां की एक कंपनी ने वेश्यावृत्ति का कोर्स शुरु किया है। जी हां, अब तक आपने कई तरह के कोर्सेस के बारे में सुना होगा जैसे कि सिलाई प्रशिक्षण, विदेशी भाषाओं को सीखने का कोर्स, हैंडीक्रॉफट मेंकिग ट्रेनिंग सेंटर इत्यादि , लेकिन वेश्यावृति के लिए कोर्स वाकई में बेहद अजीब है।
स्पेन में लगभग दो से तीन साल पहले इस कोर्स की शुरुआत की गई। इसमें एडमिशन लेने के लिए लड़कियों को सबसे पहले 100 यूरो जमा करवाने पड़ते हैं। इसके बाद ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू की जाती है। कोर्स के अन्तर्गत लड़कियों को कस्टमर्स को रिझाने, उनसे बात करने के बारे में डिटेल जानकारी दी जाती है। इसके साथ आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सेक्स की अलग-अलग पोजीशंस के बारे में भी बताया जाता है।
वैसे तो यहां छात्राओं की उम्र सीमा 19 साल से लेकर 45 साल तक तय की गई है, लेकिन इससे भी ज्यादा उम्र की महिलाएं अगर चाहें तो यहां ट्रेनिंग प्राप्त कर सकती है। हर रोज दो घंटा क्लास लिया जाता है। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि यह कंपनी प्लेसमेंट का वादा भी करती है। यहां तक तो फिर भी ठीक है, लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह है कि 50 से अधिक उम्र की महिलाएं इसे सीखने में इंटरेस्ट ले रही हैं।