scriptलड़की के डांस ने जीता हाथी का दिल, सूंड उठाकर दिया आशीर्वाद, वायरल हुई वीडियो | Temple Elephant Blesses Dancer In Karnataka, watch video | Patrika News
हॉट ऑन वेब

लड़की के डांस ने जीता हाथी का दिल, सूंड उठाकर दिया आशीर्वाद, वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया अजब-गजब वीडियोज का भंडार है। यहां कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो किसी को भी हैरान कर सकते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी, महिला को आशीर्वाद देता नजर आ रहा है। इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

Dec 31, 2022 / 05:09 pm

Archana Keshri

Temple Elephant Blesses Dancer In Karnataka, watch video

Temple Elephant Blesses Dancer In Karnataka, watch video

सोशल मीडिया पर आए दिन कई जबरदस्त वीडियो लोगों के बीच में खूब चर्चा का विषय बने रहते हैं, जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं आज के समय में बहुत से जाने-माने उद्योगपति और पॉलिटिशियन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करते हैं। इनमें से एक हैं आनंत महिंद्रा। आनंद महिंद्रा हमें इंटरनेट पर अपने फॉलोअर्स को आकर्षक सामग्री से रूबरू कराना नहीं छोड़ते। आनंद महिंद्रा हमेशा सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ नया लेकर आते हैं जो देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल होता है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो कर्नाटक के एक मंदिर के हाथी का है।
डांसर को हाथी ने दिया आशीर्वाद
वायरल हो रही इस वीडियो में एक हाथी डांस कर रही लड़की को आशीर्वाद देता नजर आ रहा है। वीडियो में एक डांसर को मंदिर में डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान डांस कर रही लड़की पर वहां मौजूद हाथी अपनी सूंड फेरता और आशीर्वाद देता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “ये अद्भुत वीडियो कर्नाटक के कतील में स्थित दुर्गापरमेश्वरी मंदिर का है। मुझे ऐसा लगता है जैसे मंदिर का ये हाथी हम सबको नए साल के उपलक्ष्य में आशीर्वाद दे रहा है!”
https://twitter.com/anandmahindra/status/1609047663764185088?ref_src=twsrc%5Etfw
आशीर्वाद देने के लिए हाथी ने सिर पर रखा सूंड
शेयर की गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांसर ने पारंपरिक पोशाक पहने हुए, मंदिर परिसर में एक हाथी के सामने डांस कर रही है और उसके हैंडलर को पीछे खड़ा देखा जा सकता है। जैसे ही डांसर हाथी की ओर मुड़ती है और उसका आशीर्वाद लेने के लिए अपने हाथ जोड़ती है, हाथी धीरे से अपनी सूंड उसके सिर पर रखता है। बाद में, हाथी इस हरकत को दोहराता है और अपना सिर हिलाता हुआ दिखाई देता है।
इंसानों के साथ आसानी से जुड़ जाते है हाथी
यह वीडियो साझा करने के बाद से ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हाथी काफी समझदार जीव होते हैं, और उन्हें अगर अच्छे से हैंडल किया जाए तो वो इंसानों के साथ भी आसानी से जुड़ सकते हैं। हालांकि चिढ़ाने और परेशान करने पर यह गुस्सैल और खतरनाक हो जाता है, गुस्सा आने पर यह लोगों की जान तक ले सकत है। हाथी अपनी बुद्धिमान और वफादारी के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह प्रशिक्षण के बाद अपनी देखरेख करने वालों के सभी संकेतों को भी समझता है।

यह भी पढ़ें

Viral Video: छत से लटक गई थी मां, फिर छोटे बच्चे ने सूझबूझ से इस तरह बचाई जान

Home / Hot On Web / लड़की के डांस ने जीता हाथी का दिल, सूंड उठाकर दिया आशीर्वाद, वायरल हुई वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो