scriptठीक से दिखाई भी नहीं देती है ये जीव, लेकिन छू ले तो पल भर में इंसान हो जाता है सुन्न | Red back spider is one of the most poisonous spider in the world | Patrika News

ठीक से दिखाई भी नहीं देती है ये जीव, लेकिन छू ले तो पल भर में इंसान हो जाता है सुन्न

Published: Dec 13, 2018 02:04:39 pm

Submitted by:

Arijita Sen

ये इतनी खतरनाक होती कि चुटकियों में इंसान को धराशायी करने का दम रखती है।

Red black spider

ठीक से दिखाई भी नहीं देती है ये जीव, लेकिन छू ले तो पल भर में इंसान हो जाता है सुन्न

नई दिल्ली। हम में से ऐसे कई लोग हैं जो मकड़ी का नाम सुनते ही सकपका जाते हैं। वैसे तो मकड़ी शब्द सुनते ही हमारे जेहन में टेरेंटुला ही आती है। हम मकड़ी की इस प्रजाति को ही सबसे खतरनाक मानते हैं, लेकिन आपको बता दें इस विचित्र मकड़ियों की ऐसी भी कई प्रजातियां पाई जाती हैं जो कि टेरेंटुला से कई गुना ज्यादा जहरीली होती है। हालांकि इनके बारे में हमें नहीं पता होता है।

Red black spider

आपको बता दें कि दक्षिण् अमरीका के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाने वाले कैमल स्पाइडर, उत्तर अमरीका में पाए जाने वाले होबो स्पाइडर, आस्ट्रेलिया की माउस स्पाइडर,ब्लैड विडो, सैंड स्पाइडर भी मकड़ियों की भयानक प्रजातियों में से एक है। इन मकड़ियों के आगे टेरेंटुला फेल है।

हालांकि आज हम आपको जिस मकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं वो साइज में तो बेहद छोटी है, लेकिन चुटकियों में इंसान को धराशायी करने का दम रखती है। ये इतनी खतरनाक होती कि इसके काटने के बाद किसी इंसान को दवाई देने के बाद भी वो एक दिन तक बेहोशी की ही हालत में रहता है।

Red black spider

हम यहां बात कर रहे हैं रेडबैक स्पाइडर की जो आस्ट्रेलिया में पाई जाती है। महज 0.4 इंच की लंबाई वाली इस मकड़ी का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद का 14 वें हजार एक पूर्णव्यस्क इंसान को आहत करने के लिए काफी है।

साल में 2 से 3 बार लगभग 250 अंडे देने वाली रेडबैक स्पाइडर दिखने में माचिस की तीली जैसी लगती है।वर्तमान समय में न केवल आस्ट्रेलिया में बल्कि न्यूजीलैंड और बेल्जियम में भी ये मिलती हैं।

रेडबैक स्पाइडर को सबसे पहले साल 1870 में नोटिस किया गया था।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो