scriptअंजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी कर दी दान | Pittsburgh man known for acts of kindness donates kidney | Patrika News

अंजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी कर दी दान

locationजयपुरPublished: Sep 23, 2019 06:54:42 pm

Submitted by:

Mohmad Imran

अंजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी कर दी दान-पिट्सबर्ग के रहने वाले जॉन पॉटर को उनकी नेकदिली और मददगार छवि के लिए पूरे शहर में पजाना जाता है

अंजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी कर दी दान

अंजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी कर दी दान

एक दिन पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग के रहने वाले जॉन पॉटर पेट्रोल पंप पर ईंधन ले रहे थे। एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी लेकिन जॉन ने मना कर दिया। महिला के जाने के बाद 29 वर्षीय जॉन को यूं बिना परेशानी जाने मना कर देने का पछतावा हुआ। उन्होंने उस महिला को ढूंढा भी लेकिन वह जा चुकी थी। उस दिन जॉन ने तय किया कि वह अंजान लोगों की मदद जरूर किया करेंगे। इसके बाद वे लगभग रोज ही लोगों की मदद करने लगे। घर के नल या एंटीना ठीक करने से लेकर लोगों को अस्पातल पहुंचाने तक में वे बिना एक पल गंवाए मदद को हाजिर हो जाते हैं। जॉन ने बताया कि उन्होंने तय किया था कि वे उस घटना के एक साल तक किसी की भी मदद करने को तैयार थे जब तक यह गैरकानूनी या किसी को नुकसान न पहुंचाए। एक साल में उन्होंने दर्जनों लोगों की मदद की। पूरे शहर में सब उन्हें अच्छी तरह से पहचानने लगे। इससे प्रेरित होकर उन्होंने जॉन ने अपने इस प्रण को चार साल और आगे बढ़ा दिया।

जब किडनी कर दी दान
माइकल मूर नाम के 57 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी के जरिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल करवाई जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें किडनी डायलिसिस की जरुरत है लेकिन किसी भी करीबी की किडनी मैच नहीं कर रही है। अगर कोई उनकी मदद करे तो उनका जीवन बच सकता है। इस पोस्ट को जब जॉन ने पढ़ा तो वे मूर की मदद करने के लिए अपनी किडनी भी देने को तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने खुद से वादा किया है कि में किसी की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटूंगा इसलिए एक अंजान को भी अपनी किडनी देने को तैयार हूं। उन्होंने अपना चेकअप करवाया और कुछ परीक्षणों के बाद डॉक्टर ने कहा कि उनकी किडनी मूर से मैच करती है। बीते महीने दोनों का ऑपरेशन कर जॉन पॉटर की किडनी मूर को लगाई गई है। दोनों ही स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। लेकिन यह इतना आसान नहीं था। डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी करने से पहले जॉन को 20 पाउंड वजन घटाना पड़ेगा। पॉटर ने खुद से किए वादे को निभाने के लिए यह भी किया। उनकी पत्नी ने भी उनका साथ दिया। पेशे से पैराग्लाइडर जॉन ने लोगों के सामने अच्छाई और इंसानियत की नई मिसाल पेश की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो