script

महज 40 साल की उम्र में इस महिला ने पैदा किए 69 बच्चे, हर डिलीवरी पर होता था ये कारनामा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 19, 2018 11:23:09 am

Submitted by:

Priya Singh

कोई भी आम शादी-शुदा जोड़ा कुछ समय में बाद फैमिली प्लानिंग की सोचता है। इसी तरह किसी के 2 बच्चे होते हैं तो किसी के उससे ज्यादा लेकिन क्या आप इस बात को सच मानेंगे कि एक महिला ने 69 बच्चों को जन्म दिया।

palestinian mother dies after giving birth to 69 children

महज 40 साल की उम्र में इस महिला ने पैदा किए 69 बच्चे, हर डेलिवरी पर होता था ये कारनामा

नई दिल्ली। दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जो इंसानी समझ से परे रहता है। आज हम आपको एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगा। साल 2017 में गाजा से एक खबर आई थी जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। कोई भी आम शादी-शुदा जोड़ा कुछ समय में बाद फैमिली प्लानिंग की सोचता है। इसी तरह किसी के 2 बच्चे होते हैं तो किसी के उससे ज्यादा लेकिन क्या आप इस बात को सच मानेंगे कि एक महिला ने 69 बच्चों को जन्म दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा की इस महिला ने 69वें बच्चे को जन्म देते समय दम तोड़ दिया था। 40 वर्षीय इस महिला के बारे में तब तक कोई नहीं जनता था जब तक इसने अपने 69वें बच्चे को जन्म नहीं दे दिया। जब महिला की मौत हुई तब उसके पति ने स्थानीय मीडिया को यह सूचना दी कि उसकी पत्नी ने अब तक 69 बच्चों को जन्म दिया है।

महिला के द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड पर यकीन करना बेहद ही मुश्किल है। आखिर कैसे सिर्फ 40 साल की उम्र में कोई महिला यह करने में सक्षम हो सकती है। गाजा की मीडिया के अनुसार, इस महिला ने कुल 16 बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, 7 बार उसने 3-3 बच्चों को जन्म दिया, और 4 मौकों पर उसने एक बार में 4-4 बच्चों को जन्म दिया है। अगर इस रिपोर्ट को सही मानें तो महिला का इतने सारे बच्चे पैदा करना अपने आप में किसी रिकोर्ड से कम नहीं है। 69वें बच्‍चे को जन्‍म देकर चर्चा में आई यह महिला काफी दिनों तो सुर्ख़ियों में रही। यह पहली बार नहीं था जब एक महिला ने इतने सरे बच्चों को एकबार में जन्म दिया हो। इससे पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, Vassilyev नाम की एक रूसी महिला ने भी 69 बच्चों को जन्म दिया था। मॉस्को की मीडिया में प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1725 और 1765 के बीच Vassilyev ने 27 बार जुड़वा बच्चों के 16 जोड़े, सात बार ट्रिप्लेट्स और चार बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो