scriptइस घर से आती हैं लड़कियों के चीखने की आवाजें, ऐसी खौफनाक है कहानी | most haunted house in spain casa encantada | Patrika News

इस घर से आती हैं लड़कियों के चीखने की आवाजें, ऐसी खौफनाक है कहानी

Published: Dec 07, 2018 04:01:29 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

आज हम आपको स्पेन के एक ऐसे हॉन्टेट हाउस के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकार किसी की भी रुह कांप जाए।

omg

इस घर से आती हैं लड़कियों के चीखने की आवाजें, ऐसी खौफनाक है कहानी

नई दिल्ली: आज हम आपको स्पेन के एक ऐसे हॉन्टेट हाउस के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकार किसी की भी रुह कांप जाए। यह घर स्पेन का सबसे भूतिया घर माना जाता है। बताया जाता है कि इस घर में से न सिर्फ अजीबोगरीब आवाजें आती हैं, बल्कि रहस्यमयी चीजें भी दिखती हैं।
घर में दिखती थी रहस्यमयी चीजें

इस भूतिया घर को कोर्टीजो जुराडो के नाम से भी जाना जाता है। यह स्पेन के एंडलुसिया के सबसे धनी परिवारों में से एक मैलागा के परिवार द्वारा खरीदा और बनाया गया था। ऐसा बताया जाता है कि प्रेतवाधित कासा एनकांटडा की कहानी 1850 में शुरू होती है, जब रहस्यमयी सायों को चारों ओर घूमते देखा जाने लगा था। यही नहीं कमरे में रोशनी दिखाई देती थी और गायब हो जाती थी।
सबसे डरावनी जगह के रूप में जानी जाती है ये हवेली

बताया जाता है कि इस घर के अंदर कई लोगों की आकाल मौत हुई हैं। साल 1925 में जुराडो परिवार ने इस संपत्ति को खरीद लिया और इसमें होने वाली डरावनी गतिविधियों के लिए ये इमारत स्पेन की सबसे डरावनी हवेली के रूप में जानी जाने लगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो