scriptकलियुग में केवल किन्नर पहुंचा सकते हैं इंसान को फर्श से अर्श तक, शिव और शक्ति के युग्मक का फल है ये तीसरी योनि | Importance of transgender in Kalyug | Patrika News

कलियुग में केवल किन्नर पहुंचा सकते हैं इंसान को फर्श से अर्श तक, शिव और शक्ति के युग्मक का फल है ये तीसरी योनि

Published: Jan 11, 2019 03:32:31 pm

Submitted by:

Arijita Sen

किन्नरों को ऐसी शक्ति प्राप्त है कि वे नकारात्मक या नेगेटिव उर्जा को खत्म कर सकते हैं।

Importance of transgender in Kalyug

कलियुग में केवल किन्नर पहुंचा सकते हैं इंसान को फर्श से अर्श तक, शिव और शक्ति के युग्मक का फल है ये तीसरी योनि

नई दिल्ली। नवग्रहों की बात हम सभी जानते हैं और यह भी हमें पता है कि हर ग्रह की अपनी कुछ विशेषताएं हैं, लेकिन बुध एक ऐसा ग्रह है जिसे प्राण वायु और प्रकृति की संज्ञा प्राप्त है। बुध ही वह ग्रह है जो जीवन और लड़का या लड़की में भेद करता है। कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर ही किन्नर की उत्पत्ति होती है। किन्नर को हम तीसरी योनि या अर्धनारीश्वर के नाम से भी जानते हैं। शिव और शक्ति के युग्मक का फल है किन्नर।

Importance of <a  href=
transgender in Kalyug” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/11/po_3_3963022-m.jpg”>

किन्नरों को ऐसी शक्ति प्राप्त है कि वे नकारात्मक या नेगेटिव उर्जा को खत्म कर सकते हैं। कलियुग एक ऐसा युग है जिसमें केवल किन्नरों को ही यह वरदान प्राप्त है कि वे रंक को राजा या राजा को रंक बना सकते हैं। इस युग में जिसमें हम जी रहे हैं उसमें किन्नरों के श्राप और वरदान दोनों ही फलित होते हैं इसलिए इन पर हंसने या बुरा बर्ताव करने से पहले एक बार जरूर सोचें।

Importance of transgender in Kalyug

किन्नर अगर आप से खुश हो जाए तो जी भर के आशीष देते हैं और नाराज हो जाए तो बददुआ भी देते हैं। इस युग में इनकी दुआ इंसान को फर्श से अर्श तक लेकर जा सकती है।

Importance of transgender in Kalyug

इसलिए किन्नरों की सेवा बहुत मायने रखती है। मंगल और बुध को ठीक करने के लिए किन्नरों की भरपूर सेवा करें। काफी लंबे समय से यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे हरे मूंग का दान किन्नरों को करना चाहिए। जिन लड़कियों की शादी में देर हो रही है उन्हें किन्नरों को हरी चूड़ियों का दान करना चाहिए।

Importance of transgender in Kalyug
ज्योतिषशास्त्र या अपनी भलाई से हटकर अगर हम बात करें तो यह ईश्वर पर है कि वह किसको कैसा बनाएगा। किसी की कमी को देखकर हंसना खुद पर हंसने के समान है। इससे मानवता भी शर्मशार होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो