script

पैसे कमाकर घर लौटा पति तो पत्नी के बारे में सुन ली ऐसी बात, फिर कर डाला ये…

Published: Aug 04, 2018 04:09:48 pm

Submitted by:

Arijita Sen

प्यार में मिले धोखे से उबरना सबके बस की बात नहीं। साथी से मिला धोखा इतना खतरनाक होता है जिसके चलते इंसान कुछ भी कर सकता है।

husband wife

पैसे कमाकर घर लौटा पति तो पत्नी के बारे में सुन ली ऐसी बात, फिर कर डाला ये…

नई दिल्ली। प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। प्यार इंसान को ताकत देता है जिससे व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने की क्षमता रखता है वहीं इसके विपरीत बेवफाई इंसान के रातों की नींद छीन लेती है।
प्यार में मिले धोखे से उबरना सबके बस की बात नहीं। साथी से मिला धोखा इतना खतरनाक होता है जिसके चलते इंसान कुछ भी कर सकता है।

कुछ ऐसा ही हुआ 29 साल के इस शख्स के साथ जिसने प्यार में मिले धोखे के चलते खुद को ही खत्म कर दिया। बता दें, यह घटना लुधियाना के शिमलापुरी नामक इलाके का है जहां बेवफाई के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम करण सिंह है।
करण की शादी आज से आठ साल पहले विन्नी से हुई थी। अभी दो साल पहले वह दुबई चला गया और वहां जाकर ड्राइवर का काम करने लगा। अभी कुछ दिन पहले ही करण दुबई से वापस लौटा और यहां आकर वह अपनी पत्नी को उसके मायके से वापस लाने के लिए गया।
ससुराल जाकर करण को पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है। विन्नी का अपने ही किसी रिश्तेदार से अफेयर चल रहा है और तो और करण की सास को इस बात की जानकारी थी।
26 जुलाई के दिन करण अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर वापस लौटा। घर आने के बाद अचानक से करण की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे परिवारवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहां अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।
Suicide

इधर करण के भाई जोगिंदर को जब अपने भाई के बीवी की करतूत के बारे में पता लगा तो उसने पुलिस में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने करण की पत्नी और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मां-बेटी दोनों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जोगिंदर का कहना है कि वहां पत्नी के अफेयर का पता लगते ही करण खुद को संभाल नहीं पाया होगा और वह वहीं से जहर खाकर अपने घर लौटा होगा क्योंकि घर आने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस अभी सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

 

 

ट्रेंडिंग वीडियो